राज्यपाल 19 अप्रैल को प्रतापगढ़ में संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य कानूनगो ने प्रतापगढ़ का भ्रमण कर कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा।

रायसेन, 17 अप्रैल 2025
राज्यपाल मंगुभाई पटेल 19 अप्रैल को जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम प्रतापगढ़ में आयोजित संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल 19 अप्रैल को प्रातः 10.50 बजे ग्राम प्रतापगढ़ पहुचेंगे और यहां प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत ग्राम प्रतापगढ़ में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के आवासों का भ्रमण कर संवाद करेंगे। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो द्वारा गुरूवार को प्रतापगढ़ का भ्रमण कर कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा उन्हें कार्यक्रम की तैयारियों से अवगत कराया गया।

  • Related Posts

    रायसेन जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 को सम्पूर्ण रायसेन जिले में सम्पूर्ण दिवस के लिए शुष्क दिवस…

    Read more

    राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल 13 अगस्त को बलराम महोत्सव कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन रायसेन। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में बलराम महोत्सव कार्यक्रम कृषि उपज मण्डी रायसेन में आयोजित किया जाएगा।…

    Read more

    You cannot copy content of this page