रायसेन में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 एवं पीएम स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर 2.0 मेला कार्यक्रम सम्पन्न

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क ( रायसेन )।

रायसेन जिले के सभी नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 एवं पीएम स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर 2.0 योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित कर हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किए गए। जिला मुख्यालय रायसेन स्थित वन परिसर में नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 एवं पीएम स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर 2.0 मेला कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, राकेश शर्मा, पार्षदगण तथा सीएमओ सुरेखा जाटव भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पीएम आवास योजना तथा पीएम स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर योजना सहित सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में संबोधित किया गया। साथ ही इन योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र और हितलाभ वितरण भी किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न बैंकों द्वारा स्टॉल लगाकर पीएम आवास योजना के तहत ऋण आवेदन लिए गए। इस अवसर पर एलडीएम भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page