आबकारी विभाग बरेली की अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही में तीन प्रकरण दर्ज

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

जिले में अवैध मदिरा विक्रय एवं विनिर्माण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गत दिवस सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शहनाज कुरेशी के मार्गदर्शन में प्राप्त सूचनाओं के आधार पर वृत्त के विभिन्न स्थानों यथा हरिजन मोहल्ला बाड़ी, विक्रम मड़ैया एवं नारादखेड़ा में दबिश देकर आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बरेली, सुनील कुमार मीणा द्वारा रतना बाई रायसिख को मौके से गिरफ्तार किया गया। दो आरोपी मौके पर नहीं मिलने एवं उसकी पहचान नहीं होने से अज्ञात में प्रकरण कायम किया जाकर कुल 03 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए। इन कायम प्रकरणों में 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई एवं 610 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया जाकर सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। इन प्रकरण मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34-1 (क) तथा (च) के तहत कायम किए गए। जप्त मदिरा एवं लाहन का बाजार मूल्य लगभग 68 हजार रूपए आकलित किया गया। इस कार्यवाही में आरक्षक रामस्वरूप पटेल,महिला आरक्षक सुश्री श्वेता शिवहरे, सैनिक राकेश शर्मा एवं हल्के सिंह परते का सराहनीय सहयोग रहा।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page