सिलवानी के खमरिया वन क्षेत्र में जप्त की गई 38 हजार रू मूल्य की सागौन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन
वन मण्डल अधिकारी सामान्य रायसेन श्रीमति प्रतिभा शुक्ला के निर्देशन में एवं उप वनमण्डलाधिकारी सामान्य सिलवानी इन्दर सिंह वारे के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र पश्चिम सिलवानी सामान्य के वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार पालेचा के मार्गदर्शन में वन अमले के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर गत रात्रि परिसर खमरिया में वनक्षेत्र में दबिश दी गई। गत रात्रि में लगभग 08 बजे 3 साईकिल एवं उनमें बंधी हुई 07 नग सागौन 0.252 घनमीटर मय साईकिलों के जप्त की गई जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 18000 रूपये आंकलन किया गया एवं वन अपराध प्रकरण क्रमांक 46301/13 दर्ज किया गया। इसी प्रकार 28 नवम्बर को दोपहर लगभग 11.40 बजे परिसर खमरिया के अंतर्गत 30 नग सागौन चिरान 0.188 घनमीटर जिसका बाजार मूल्य 20000 हजार आंकलन किया गया हैं। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जप्ती की कार्यवाही कर वन अपराध प्रकरण 46301/14 दिनांक 28 नवम्बर दर्ज किया गया। फरार आरोपियों अभी आत्मज बड़े मुन्ना, अक्कू आत्मज पूरन अहिरवार एवं अन्य अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वन अमले द्वारा दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उपरोक्त जप्ती कार्य में उप वनमण्डलाधिकारी सिलवानी  इन्दर सिंह वारे वन परिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम सिलवानी, महेन्द्र कुमार पालेचा कार्यवाहक वनपाल मनीष छारी, वनरक्षक पुरूषोत्तम रजक, वनरक्षक सुशील शर्मा, वनरक्षक योगेश भल्लाभी एवं प्रेमनारायण रजक स्थाई कर्मी आदि का विशेष सहयोग रहा है।
  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page