बरेली पुलिस द्वारा क्षेत्र के गुण्डा एवं बदमाशों से की जा रही सघन पूछताछ …अपराधों से दूर रहने की दी जा रही समझाईश

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। नवागत पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता के कुशल निर्देशन में अति.पु.अ. कमलेश कुमार खरपूसे एवं अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग बरेली कुंवर सिंह मुकाती के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक कपिल गुप्ता के द्वारा थाना बरेली क्षेत्र के सभी लिस्टेट गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को थाना पर बुलाकर उनके द्वारा जीवन यापन के लिये किये जा रहे कार्यों एवं दिनचर्या आने जाने के स्थानों और साथीदारानों की विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही उनके थाने पर उपलब्ध रिकार्ड का अद्यतन किया गया।अपराधों से दूरी बनाये रखने के लिये सभी की सख्त हिदायत दी गई और सभी बदमाशों को समझाईश दी गई कि यदि आपके द्वारा कोई अपराध घटित किया जाता है अथवा दुष्प्रेरण किया जाता है तो कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page