नयागांव पुल दुर्घटनाः प्रभारी सहायक प्रबंधक भी निलम्बित… जांच जारी

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क भोपाल

रायसेन जिले के बरेली क्षेत्र में बरेली पिपरिया मार्ग पर नयागांव पुल धराशाही होने की घटना में बुधवार को प्रभारी सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) विक्रम सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय जांच समिति के प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्यवाही की गई है। अभी जांच समिति अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है और आगे और अधिकारियों पर कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है। आपको बता दें कि सोमवार को प्रबंधक ए.ए. खान को निलंबित कर दिया गया था। प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। ये हैं, पुल के संधारण एवं रख-रखाव में लापरवाही बरती गई। मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया और यातायात के लिए सुरक्षित आवागमन हेतु कोई प्रबंध नहीं किया गया। ठाकुर के पास बरेली-पिपरिया मार्ग सहित स्टेट हाईवे 31 और 62 की पूरी जिम्मेदारी थी।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page