बेगमगंज में जिला स्तरीय युवा संगम मेला सम्पन्न

विभिन्न कम्पनियों द्वारा युवाओं का किया गया चयन, स्वरोजगार योजनाओं के हितलाभ किए गए वितरित

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बेगमगंज स्थित जनपद पंचायत प्रांगण में जिला स्तरीय युवा संगम मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला प्रषासन के मार्गदर्षन में जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार उद्योग केन्द्र, ग्रामीण आजीविका मिषन, जिला पंचायत एवं शासकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस युवा संगम कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा सहभागिता की गई तथा कम्पनियों द्वारा उनके मापदण्ड अनुसार युवाओं का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया। इसके साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत बैंको के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराया गया। युवा संगम मेले में 355 युवाओं का पंजीयन किया गया। इन पंजीकृत युवाओं में से 9 कम्पनियों शिवशक्ति एग्रीटेंक द्वारा 39 युवाओं, समर्थन ग्रुप द्वारा 13 युवाओं ,पुखराज हेल्थकेयर द्वारा 37 युवाओं, नवभारत फर्टिलाइजर द्वारा 07 युवाओं,  एनआईआईटी द्वारा 04 युवाओं, आरसेटी द्वारा 14 युवाओं, माइड्रेट स्पोर्ट द्वारा 25 युवाओं, सागर ग्रुप मेन्युफेक्चिरिंग द्वारा 12 युवाओं एवं यशस्वी ग्रुप द्वारा 86 युवाओं इस प्रकार कुल 237 बेरोजगार युवा-युवतियों का चयन किया है। युवा संगम मेले में एसडीएम बेगमगंज सौरभ मिश्रा महाप्रबंधक आषुतोष गुप्ता, जिला रोजगार अधिकारी एबी खान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page