बरेली 24.04.2025
पहलगांव कशमीर मे हुए आतंकवादी हमले में निर्दोष् 27 लोगों को उनका धर्म पूछकर मौत के घाट उतार दिया। वही इस हमले में करीव 22 से अधिक लोग भी घायल हुए है। निर्दोष हिन्दुओं की हत्या के विरोध मे सकल हिन्दू समाज बरेली संकट मोचन हनुमान मंदिर पर एकत्रित हुई । राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल सहित संकट मोचन हनुमान मंदिर से हजारों लोगों ने विशाल जन आक्रोश रेली निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए अनुविभागीय कार्यालय पहुचे । जहां पर एसडीएम संतोष मुदगल को सकल हिन्दू समाज की और से दिनेश बवेले हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष ने वाचन कर राष्टपति के नाम ज्ञापन सौपा। आंतक वादियो द्वारा मारे गए लोगो को दो मिनिट का मोन रखकर श्रदाजंली दी गई।
सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन
सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…
Read more











