किसान के खेत में अवैध ट्रांसफार्मर, धारा 135 में किया प्रकरण दर्ज

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन

बरेली वितरण केंद्र अंतर्गत रायसेन विजिलेंस टीम एवं स्थानीय विद्युत अधिकारियों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम नयागांव एवं ग्राम महेश्वर में ठेकेदार द्वारा बिना विभागीय स्वीकृति के अवैध रूप से लगाएं गए 25 केवीए के ट्रांसफार्मर चालू अवस्था में पाए गए।

मौके पर ही विद्युत विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए संबंधित के विरुद्ध विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति विद्युत ट्रांसफार्मर या लाइन स्थापित करना गंभीर अपराध है।

विद्युत विभाग ने समस्त कृषकों एवं उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए केवल वैध विद्युत कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें। वर्तमान में मध्य प्रदेश शासन द्वारा केवल ₹5 में सिंचाई हेतु स्थाई कनेक्शन एवं घरेलू कनेक्शन दिए जा रहे हैं। उक्त कार्रवाई में अमरनाथ सदाफल उप महाप्रबंधक सतर्कता रायसेन, गोपाल पटेल उपमहाप्रबंधक बरेली, डेलन पटेल प्रबंधक बरेली ग्रामीण की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page