नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

जिले में नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम हेतु कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा जिले में नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मेडिकल की दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्कूलों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास स्थित दुकानों की भी जांच करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शैक्षणिक संस्थाओं में नशीली दवाओं के दुरूपयोग के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के महाप्रबंधक को बंद पड़ी फैक्ट्रियों एवं कारखानों का भी सतत् निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिले में अफीम, भांग आदि की अवैध खेती की निगरानी एवं नियंत्रण हेतु कृषि विभाग और आबकारी विभाग के अधिकारियों को लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page