सिविल अस्पताल बरेली में सीएमएचओ की उपस्थिति में बैठक आयोजित

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गत दिवस आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएमएचओ और सभी बीएमओ को अधीनस्थ अमले की बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य सेवाओं और अभियानों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर विश्वकर्मा के निर्देशों के परिपालन में शनिवार को सिविल अस्पताल बरेली में सीएमएचओ डॉ एचएन मांडरे की उपस्थिति में बीएमओ डॉ हेमन्त यादव द्वारा समस्त सुपरवाईजर, सीएचओ, एएनएम, आशा सहयोगियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर कम करने, असंचारी रोगों की रोकथाम और शत-प्रतिशत टीकाकरण हेतु विस्तृत चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए गए।
  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page