पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय में “OCIMUM 3.0” खेल महोत्सव का भव्य समापन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क भोपाल

पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय, भोपाल में आयोजित “OCIMUM 3.0” खेल प्रतियोगिता का आज उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय समापन संपन्न हुआ। खेल महोत्सव 24 दिसम्बर से प्रारंभ होकर विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व एवं खेल भावना के विकास का सशक्त माध्यम बना।

समापन अवसर पर आयोजित क्रिकेट फाइनल मुकाबला विशेष आकर्षण का केंद्र रहा,जिसमें दक्ष (PG टीम) एवं अस्त्र (UG टीम) के मध्य रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दक्षिण-पश्चिम विधानसभा भगवानदास सबनानी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा युवाओं को खेलों के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास का संदेश दिया।

विधायक सबनानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित करते हैं और विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, खेल समन्वयक, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया तथा सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

OCIMUM 3.0 ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर, सशक्त मन और अनुशासित जीवन ही समग्र विकास की आधारशिला हैं।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page