मॉं हिंगलाज यात्रा पूर्ण होने पर पैदल यात्रियों का नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने किया सम्मान…

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। नगर के शिव अखाड़ा एवं व्यायाम शाला के तत्वाधान में होने वाली मां हिंगलाज देवी दरबार पदयात्रा में जाने वाले पदयात्रियों का नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने सम्मान किया । यात्रा विगत तीन वर्षों से निरंतर बरेली प्रेम नगर कॉलोनी हनुमान मंदिर से बाड़ी हिंगलाज दरबार तक जाती है जहां पर नगर के श्रद्धालु माता हिंगलाज के दर्शन कर क्षेत्र की कुशलता और खुशहाली की मॉं हिंगलाज से प्रार्थना करते हैं। इस बर्ष भी लगभग सत्तर श्रद्धालु पदयात्रा में शामिल हुए। धर्म प्रेमियों द्वारा रास्ते में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री नरेंद्र पटेल के सपुत्र अभिज्ञान पटेल एवं सांसद दर्शन सिंह चौधरी,सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष हीरा भेया धाकड़,हिउस स​मिति अध्यक्ष दिनेश ववेले, पूर्व हिउस समिति अध्यक्ष दुर्गा धाकड़ ने यात्रा का स्वागत किया। पद यात्रियों के लौटने पर नगर के शिव शहनाई भवन में एक कार्यक्रम रखा गया जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी द्वारा पैदल यात्रियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी,विशेष अतिथि उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष योगेश पटेल,जिला कोषाध्यक्ष भाजपा अवनीष पालीवाल,विधायक प्रतिनिधि राजेश साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल स्वरूप ठाकुर ने की और कुशल संचालन हिमकर उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा,पार्षद पूरन धाकड़, राधेश्याम पालीवाल,हरि सिंह वारीवा,कुश्ती कोच दिनेश सोनी, शिव अखाड़ा एवं व्यायाम शालाअध्यक्ष सुरेंद्र पटवा,महेंद्र सोनी एवं सभी श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जर्जर भवन और कमरों की कमी से जूझ रहा पीएम श्री विद्यालय, तीन शिफ्टों में लग रही कक्षाएं

    लक्ष्मी कांत राय खरगोन सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन जिले के बाड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम खरगोन स्थित पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जर्जर भवन…

    Read more

    नगर के वरिष्ठ पत्रकार भीकम राय बनें कल्चुरी समाज के जिला प्रवक्ता

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली।  नगर के पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष,वरिष्ठ पत्रकार भीकम राय को कल्चुरी समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा ने समाज का जिला प्रवक्ता…

    Read more

    You cannot copy content of this page