कलेक्टर विश्वकर्मा के निर्देशानुसार सीएमएचओ डॉ मांडरे ने बरेली में डॉक्टर्स और स्वास्थ्य अमले की ली बैठक

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली
 
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गत दिवस आयोजित स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएमएचओ डॉ एचएन मांडरे को जिले में भ्रमण कर सिविल अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करने तथा बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए थे। जिनके परिपालन में सीएमएचओ डॉ मांडरे द्वारा विकासखण्ड बाड़ी अंतर्गत बरेली में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों, डॉक्टर्स तथा कर्मचारियों की बैठक लेकर विकासखण्ड में प्रदाय की जा रहीं स्वास्थ्य सेवाओं, योजनाओं की प्रगति और स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सिविल अस्पताल और स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जाए। डॉक्टर्स और स्टॉफ समय से ड्यटी पर उपस्थित रहे। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटने के भी निर्देश दिए। साथ ही जिन स्वास्थ्यकर्मियों का कार्य संतोषजनक नहीं है उन्हें एक सप्ताह में शत-प्रतिशत लक्ष्य उपलब्धि के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त पात्र हितग्राहियों के आगामी पांच दिवस में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए कहा। बैठक में चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page