बरेली से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु,नगर पलिका बरेली में भव्य स्वागत के साथ तीर्थ दर्शन यात्रा का हुआ आगाज

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज नगर बरेली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं का एक जत्था भगवान श्री राम की नगरी ‘अयोध्या’ के लिए हर्षोल्लास के साथ रवाना हुआ।

नगर पालिका में हुआ भव्य स्वागत:

यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालु सुबह 10 बजे नगर पालिका परिसर में एकत्रित हुए। यहाँ उपस्थित अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत और भाजप नेता योगेश पटेल, भाजपा बरेली मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत,भाजपा खरगोन मंडल अध्यक्ष अभिषेक रघुवंशी, पार्षद प्रतिनिधि भरत शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने सभी यात्रियों को तिलक लगाकर उनके सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की।

श्रद्धालुओं की संख्या:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस विशेष तीर्थ यात्रा में बरेली नगरीय क्षेत्र से लगभग 31 श्रद्धालु और ग्रामीण क्षेत्रों से 60 श्रद्धालु शामिल हुए हैं। कुल 91 यात्रियों का यह जत्था रामलला के दर्शन के लिए उत्साहित नजर आया।

भक्तिमय माहौल में रवानगी:

नगर पालिका परिसर में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने ‘जय श्री राम’ के उघ्दोष के साथ बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रद्धालुओं ने सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की सराहना करते हुए कहा कि राम मंदिर दर्शन का उनका वर्षों पुराना सपना अब साकार होने जा रहा है।

इस दौरान भाजपा मंडल के कार्यकर्ता, नगर पालिका के कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वहीं रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भोपाल पर समाजसेवी राजेन्द्र शिवाजी पटेल ने सभी यात्रीयों का स्वागत कर रवाना किया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

    किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्रीजी का हेलीकॉप्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में उपार्जन केंद्र पर चल रही…

    Read more

    ई-उपार्जन में स्लॉट बुकिंग ठप, बरेली में किसानों का आक्रोश—तीसरे दिन भी धरना जारी

    रजिस्ट्रेशन पूरे, पर स्लॉट नहीं खुल रहे; चुनिंदा बुकिंग को प्रचारित कर भ्रम फैलाने का आरोप सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली।  मध्यप्रदेश सरकार की ई-उपार्जन योजना के तहत जहां किसानों…

    Read more

    You cannot copy content of this page