स्मार्ट विलेज परियोजना में मध्यप्रदेश से एकमात्र गांव जनकपुर का चयन

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनकपुर पहुंचकर स्मार्ट विलेज परियोजना के क्रियान्वयन के संबंध में ली बैठक

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा ’विकसित भारत@2047’ के तहत “स्मार्ट विलेज“ परियोजना के अंतर्गत रायसेन जिले के जनकपुर गांव का चयन किया गया है। कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गुरूवार को बाड़ी विकासखण्ड के चयनित ग्राम जनकपुर पहुंचकर परियोजना के क्रियान्वयन के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता और सीएसआईआर के वैज्ञानिक भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर विश्वकर्मा ने कहा कि सीएसआईआर द्वारा स्मार्ट विलेज परियोजना के तहत देश के कुल 06 गांवों का चयन किया गया है जिसमें जनकपुर गांव भी शामिल है। उन्होंने कहा कि जनकपुर गांव, मध्यप्रदेश का एकमात्र गांव है जिसका चयन स्मार्ट विलेज परियोजना के लिए किया गया है। इस परियोजना के तहत जनकपुर में जीवन स्तर सुधारने, आजीविका बढाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी तकनीक का उपयोग किया जाएगा। सीएसआईआर-केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रूड़की को इस मिशन के लिए नोडल संस्था नामित किया गया है जो चयनित गांवों में प्रौद्योगिकी के उपयोग के लिए जिम्मेदार है। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा जनकपुर गांव को प्रयोगशालाओं, केन्द्र और राज्य सरकार तथा संबंधित हितधारकों का नेटवर्क मिलाकर एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page