संस्कार भूमि स्कूल की छात्रा श्रेयल पटेल ने नवोदय और सैनिक स्कूल परीक्षा में प्राप्त की सफलता

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

 

नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था ‘संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल’ के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। स्कूल की होनहार छात्रा कुमारी श्रेयल पटेल ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

श्रेयल पटेल ने नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (कक्षा 5वीं) में शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश की वरीयता सूची में 14वां स्थान प्राप्त किया है। साथ ही, पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी में उन्होंने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। सफलता का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा, श्रेयल ने सैनिक स्कूल परीक्षा में भी 300 में से 190 अंक प्राप्त कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया है।

बता दें कि श्रेयल के पिता,बलवीर पटेल, स्वयं इसी संस्था (संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल) में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। एक शिक्षक पिता के मार्गदर्शन और बेटी के अनुशासन ने आज इस बड़ी कामयाबी की नींव रखी है।

छात्रा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संस्था के संचालक और स्कूल प्राचार्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्रेयल के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है। स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बालिका को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया। नगरवासियों ने भी श्रेयल की इस सफलता को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और बारिश से मची तबाही, खरीदी केंद्रों पर गेहूं हुआ बर्बाद।

             रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज नेटवर्क भौड़िया ( बरेली ) अचानक बदले मौसम ने क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। शनिवार दोपहर दो बजे से…

    Read more

    अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश से भीगा गेहूं — भौड़िया वेयरहाउसों पर किसानों की बढ़ी चिंता

    रणधीर सिंह धाकड़ भौड़िया सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन) बरेली, भौड़िया और आसपास के क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट बदल ली और तेज हवा के साथ बारिश…

    Read more

    You cannot copy content of this page