सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली
बरेली। शहीद दिवस के पावन अवसर पर 23 मार्च को दूरदर्शन द्वारा एक विशेष लाइव कार्यक्रम “नमस्कार एमपी” के अंतर्गत प्रसारित किया गया जो प्रातः 9 30 बजे से 10 30 बजे तक प्रसारित हुआ , इस विशेष कार्यक्रम का विषय रहा — “साहित्य में बलिदान की गूंज”।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं इतिहास-चिंतक श्री सत्यनारायण जी याज्ञवल्क्य जी ने इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत करें । उन्होंने साहित्य में बलिदान की परंपरा, उसके ऐतिहासिक संदर्भ और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला ।
उल्लेखनीय है कि सत्यनारायण जी याज्ञवल्क्य इतिहास एवं दर्शनशास्त्र के विद्वान होने के साथ-साथ विलीनीकरण आंदोलन के अमर शहीदों के बलिदान पर आधारित “श्रद्धांजलि” जैसी महत्वपूर्ण पुस्तक के लेखक भी हैं। उन्होंने यह पुस्तक छह जनवरी 1993 में लिखी थी।
कार्यक्रम की एक विशेषता यह भी रही कि दर्शक लाइव प्रसारण के दौरान फोन के माध्यम से जुड़कर अपने प्रश्न पूछ सकें और विषय पर संवाद स्थापित कर सकें।






