Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना का लाभ कब तक मिलेगा सीएम ने खोला का पिटारा

MP News: मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना को लेकर हाल ही में सीएम डॉ. मोहन यादव का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष यह अफवाह फैला रहा है कि योजना को बंद कर दिया जाएगा, लेकिन उनका स्पष्ट कहना था कि यह योजना कभी बंद नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना के खिलाफ जो लोग बयान दे रहे हैं, वे स्वयं समाप्त हो जाएंगे, लेकिन यह योजना हमेशा जारी रहेगी।

महिलाओं की भलाई के लिए योजना जारी रहेगी

सीएम ने विपक्ष की आलोचनाओं पर कहा कि Ladli Behna Yojana प्रदेश की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इसे बंद करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि महिलाओं की भलाई के लिए यह योजना जारी रहेगी और राज्य सरकार इस योजना को लागू करने में पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

/state/madhya-pradesh/bhopal-love-jihad-gang-targeted-orphan-girls-9038286″>ये खबर भी पढ़िए… भोपाल लव जिहाद केस : गरीब और अनाथ छात्राओं को ही जाल में फंसाता था गिरोह

सीएम मोहन यादव ने की घोषणा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने रामनगर में आयोजित आदि उत्सव के समापन के दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने किसानों को सस्ती बिजली देने, सोलर पंप के जरिए बिजली बिल कम करने, और अगर किसान बिजली उत्पादन करेंगे तो उसे खरीदने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, उन्होंने घोषणा की कि मध्यप्रदेश में गेहूं की खरीद 26 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से हो रही है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है।

/desh/bharat-gaurav-tourist-train-shivaji-maharaj-legacy-9038193″>ये खबर भी पढ़िए… भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन कराएगी छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत की यात्रा

सीएम ने दिया नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद

आदि उत्सव के दौरान 501 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी संपन्न हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री ने रथ से सवार होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने प्रत्येक जोड़े को 55 हजार रुपए की सहायता राशि देने और मेडिकल व इंजीनियरिंग में चयनित छात्रों की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान किया। इसके साथ ही, 60.62 करोड़ रुपए की लागत से 34 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया गया।

/state/madhya-pradesh/bhopal-love-jihad-club-90-restaurant-illegal-part-9038233″>ये खबर भी पढ़िए… भोपाल लव जिहाद केस में बड़ी कार्रवाई : क्लब-90 रेस्टोरेंट का तोड़ा अवैध हिस्सा

/state/madhya-pradesh/air-ambulance-claims-patients-carried-in-beds-and-bags-9037541″>ये खबर भी पढ़िए… एयर एम्बुलेंस के दावे लेकिन खाट और झोली में ढोए जा रहे मरीज

मुख्यमंत्री ने जनजातीय गौरव पर भी बात की

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनजातीय गौरव और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की भी बात की। उन्होंने बैगा समुदाय से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उनके अनुसार, मध्यप्रदेश का अतीत बहुत गौरवशाली था, और वह न तो अंग्रेजों से डरे थे, न तोपों से। उन्होंने चौगान क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया।

 

  • Related Posts

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    4/ Pressant Salle de jeu � 60 � sans avoir í  wager + deux � diesel í  l’époque la presence

    Cashed, il est l’eldorado du jeux ! Machines pour sous parmi ligue, blackjack, fraise, tentative, gaming facilement, l’article engendre par réellement apogees editeurs. Cote la capitale sportifs, nous abritee grace…

    Read more

    You cannot copy content of this page