भगवान की मूर्ति पर जूता पहनकर बैठा मुस्लिम युवक, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

MP News: मध्य प्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ स्थित गंधर्वपुरी संग्रहालय में भगवान बाहुबली की मूर्ति का अपमान करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक मुस्लिम युवक ने जूता पहनकर भगवान की मूर्ति पर बैठा इसके बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी। हालांकि इस घटना के बाद धार्मिक समुदायों में आक्रोश फैल गया है। आरोप है कि एक मुस्लिम किशोर ने भगवान बाहुबली की मूर्ति का अपमान कर सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की, जिससे जैन और हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

सर्व हिंदू समाज की शिकायत पर सोनकच्छ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किशोर ने अपनी इंस्टाग्राम आइडी मतीन बोस 786 पर यह आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की थी। घटना के बाद से समाज में रोष व्याप्त है और धार्मिक संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

/state/madhya-pradesh/neemuch-rajput-family-rejects-dowry-engagement-9300837″>ये खबर भी पढ़िए…नीमच में राजपूत परिवार की अनूठी पहल, दहेज को ठुकराया, शगुन में केवल इतना लिया

/state/madhya-pradesh/indore-two-corona-positive-patients-kerala-origin-9300862″>ये खबर भी पढ़िए…इंदौर में मिले दो कोरोना पॉजीटिव मरीज, केरल होकर आया था एक मरीज

गंधर्वपुरी संग्रहालय की सुरक्षा पर सवाल

गंधर्वपुरी क्षेत्र पुरातात्विक दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। यहां की खुदाई में जैन तीर्थंकरों की कई प्राचीन मूर्तियां मिली थीं, जिन्हें पुरातत्व विभाग द्वारा बनाए गए संग्रहालय में रखा है। हालांकि, स्थानीय समाज का आरोप है कि विभाग द्वारा इस संग्रहालय की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लापरवाही के चलते कोई भी व्यक्ति संग्रहालय में बेरोकटोक प्रवेश कर सकता है।

/desh/cji-protocol-violation-petition-2025-9300859″>ये खबर भी पढ़िए…CJI बीआर गवई ने प्रोटोकॉल उल्लंघन याचिका की खारिज, वकील पर जुर्माना भी लगाया

/state/chhattisgarh/central-government-cr-of-employees-chhattisgarh-9300856″>ये खबर भी पढ़िए…केंद्र सरकार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों अधिकारियों का लिखा जाएगा CR

प्रशासन से सख्त कदम की मांग

जैन समाज द्वारा बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद संग्रहालय और धरोहरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। समाज की मांग है कि प्राचीन मूर्तियों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए और दोषी के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई हो।

 

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page