TRAI के नए DND 3.0 ऐप से स्पैम कॉल्स को करें ब्लॉक, जानिए आसान तरीका

भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.15 अरब से ज्यादा है, लेकिन सिर्फ 25 फीसदी से कम लोगों ने टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के DND (Do Not Disturb) सेवा का उपयोग कर अपनी पसंद सेट की है। इसका मतलब है कि लगभग 87 करोड़ लोग अभी भी टेलीमार्केटिंग कॉल और कमर्शल मैसेज से परेशान हैं।

ट्राई ने इस समस्या से निपटने के लिए DND 3.0 ऐप लॉन्च किया है, जिसे प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप की मदद से आप कुछ मिनटों में अपनी कॉल और मैसेज प्रेफरेंस सेट कर सकते हैं और स्पैम कॉल्स से निजात पा सकते हैं।

देश में स्पैम कॉल्स की समस्या और कारण

स्पैम कॉल्स का झमेला आम लोगों के लिए दिन-प्रतिदिन की परेशानी बन गया है। कई बार हम ऐसे नंबर याद रखकर कॉल ब्लॉक कर देते हैं या फोन साइलेंट मोड में रखते हैं, लेकिन यह स्थाई समाधान नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, 1.15 अरब मोबाइल यूजर्स में से केवल 28 करोड़ ने ही अपनी प्रेफरेंस TRAI के DND सिस्टम में दर्ज कराई है।
इस कारण से, टेलीमार्केटर्स 87 करोड़ लोगों को लगातार बिना रोक-टोक के स्पैम कॉल्स और मैसेज भेज रहे हैं, जिससे सामान्य जीवन में बाधा उत्पन्न होती है।

ये खबरें भी पढ़ें…

/state/madhya-pradesh/neemuch-rajput-family-rejects-dowry-engagement-9300837″>नीमच में राजपूत परिवार की अनूठी पहल, दहेज को ठुकराया, शगुन में केवल इतना लिया

/state/madhya-pradesh/indore-two-corona-positive-patients-kerala-origin-9300862″>इंदौर में मिले दो कोरोना पॉजीटिव मरीज, केरल होकर आया था एक मरीज

TRAI DND 3.0 ऐप का उपयोग कैसे करें?

1. प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर “TRAI DND” ऐप डाउनलोड करें।
2. मोबाइल नंबर से ऐप में रजिस्टर करें। यदि फोन में दो सिम हैं, तो दोनों नंबर से रजिस्टर करना जरूरी है।
3. अपनी पसंद के अनुसार कमर्शल कॉल्स और मैसेज को ब्लॉक करें।
4. ऐप के सरल यूजर इंटरफेस की मदद से 6-7 स्टेप्स में आप अपनी रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं।
5. DND एक्टिवेट होने के बाद प्रमोशनल कॉल्स और मैसेज बंद हो जाएंगे।

ये खबरें भी पढ़ें…

/desh/cji-protocol-violation-petition-2025-9300859″>CJI बीआर गवई ने प्रोटोकॉल उल्लंघन याचिका की खारिज, वकील पर जुर्माना भी लगाया

/state/chhattisgarh/central-government-cr-of-employees-chhattisgarh-9300856″>केंद्र सरकार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों अधिकारियों का लिखा जाएगा CR

TRAI DND 3.0 ऐप के फायदे…

  • सरकारी संस्था द्वारा विकसित, इसलिए धोखाधड़ी की संभावना न्यूनतम।
  • उपयोग में आसान इंटरफेस, जो सभी उम्र के लिए उपयुक्त।
  • स्पैम कॉल्स और अनचाहे कमर्शल मैसेज से तत्काल सुरक्षा।
  • दो नंबरों के लिए भी अलग-अलग सेटिंग्स।
  • आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहती है।

डीएनडी ऐप

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page