31 मई को भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण और स्वावलम्बन महासम्मेलन में शामिल होंगी जिले की महिलाएं। कलेक्टर विश्वकर्मा ने बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रायसेन, 29 मई 2025


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को भोपाल के जम्बूरी मैदान में हो रहे महिला सशक्तिकरण और स्वावलम्बन महासम्मेलन में सम्मिलित होंगे। लोकमाता देवी अहिल्या बाई जी के त्रिशताब्दी जयंती समारोह के अवसर पर यह विशेष महासम्मेलन हो रहा है। इस विशेष महासम्मेलन में रायसेन जिले से लगभग 30 हजार से अधिक महिलाएं सम्मिलित होंगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर विश्वकर्मा ने सभी अधिकारियों से उन्हें सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन हेतु की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने एसडीएम सहित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण और स्वावलम्बन महासम्मेलन में जिले की महिलाओं की सहभागिता रहेगी। इसके लिए रूट चार्ट बना लिया जाए। निर्धारित स्थलों पर बसें समय पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बसों में मेडिकल किट, पेयजल और नाश्ता-भोजन आदि व्यवस्थाएं करने के भी निर्देश दिए। साथ ही मार्ग में स्थित शासकीय स्कूलों, छात्रावासों आदि शासकीय भवनों में भी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    निर्माण कार्य शुरू करने से पहले श्रम विभाग को सूचना देना अनिवार्य, पोर्टल पर करना होगा पंजीयन नियमों का उल्लंघन करने पर होगी जेल और जुर्माना

    श्रम प्रहरी टोल-फ्री नंबर 1800-233-8888 पर दे सूचना सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली श्रम विभाग द्वारा निर्माण स्थलों पर श्रमिकों की सुरक्षा, स्वस्थ कार्य परिवेश सुनिश्चित करने और उन्हें सरकार…

    Read more

    मोहर्रम की दसवीं तारीख को धूमधाम भाईचारे एवं अमनो अमन के साथ निकाला गया जुलूस

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ​ बरेली। नगर में मोहर्रम की 10 तारीख को मुस्लिम त्योहार कमेटी के बैनर तले अखाड़ों के जुलूस मुख्य चौराहा से निकले। जुलूस में बड़ी…

    Read more

    You cannot copy content of this page