भारत सरकार के केन्द्रीय जांच दल ने बारना जलाशय समूह नलजल योजना के कार्यो का किया निरीक्षण

बरेली, 29 मई 2025
जल जीवन मिशन के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा केंद्रीय जांच दल का गठन किया गया है, जिनके द्वारा समूह नलजल योजनाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में जांच दल संयुक्त सचिव महेन्द्र कुमार, तकनीकीअधिकारी सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर  के.राघवेन्द्र द्वारा बारना जलाशय समूह नलजल योजना का निरीक्षण किया गया। केन्द्रीय जांच दल द्वारा कलेक्टरअरूण कुमार विश्वकर्मा के साथ नलजल योजना के कार्यो की प्रगति की विस्तृत चर्चा भी की गई। केन्द्रीय जांच दल द्वारा बताया गया कि भारत सरकार की मंशा है कि समूह योजना सितंबर 2026 तक पूर्ण हो जाएं। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अवगत कराया कि उनके द्वारा नियमित रूप से हर सप्ताह आयोजित समय सीमा बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की जा रही है। जल निगम को कार्य पूर्ण करने के लिए लेबर, मशीनरी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए जा रहे है। केन्द्रीय जांच दल द्वारा एमपीएस ग्राम के इनटेक वेल, डब्ल्यूटीपी साइट, ओएचटी साइट, बारना एमवीएस के बल्क गांव और पीएचईडी की जिला प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीआईयू के सभी अधिकारी, टीएल एसक्यूसी/टीपीआई के साथ ही प्रोजेक्ट मैनेजर और कर्मचारी उपस्थित रहे। केन्द्रीय जांच दल द्वारा औबेदुल्लागंज विकासखण्ड के ग्राम दाहोद में जाकर ग्रामीणों से संवाद किया गया और संचालित नलजल योजना से प्राप्त लाभ के बारे में चर्चा की गई। बाड़ी विकासखण्ड में इंटेकवेल साइट का निरीक्षण किया गया और सांची में ग्राम पंचायत अंडोल के ग्राम डंडेरा में निर्माणाधीन टंकी का भी निरीक्षण किया गया।
  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page