महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में निकली विशाल गौरव यात्रा

भूपेन्द्र राजपूत 9893733640
बरेली 29 मई 2025
महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में नगर में गौरव यात्रा एवं विशाल क्षत्रिय आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें समस्त क्षत्रिय समाज, राजपूत पुरबिया और रघुवंशी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस भव्य यात्रा का शुभारंभ शक्ति नगर चेनपुर रोड से प्रारंभ हुआ। यात्रा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ आश्वारोही दल और बाजे गाजे शामिल रहे। नगर के मुख्य मार्ग से निकाली गई शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। नगर परिषद बरेली, हिंदू उत्सव समिति बरेली के साथ ही नगर की धार्मिक संस्थाओं द्वारा शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा का समापन नगर के मानस सत्संग भवन में जाकर हुआ। इस शोभा यात्रा में पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल सहित सभी सजातीय बंधु मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी ने समाज सुधार और चरित्र निर्माण की बात कही।

  • Related Posts

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page