इंदौर में लव जिहादी मोहसिन युवती से बोला, दुल्हन की तरह सजकर आना, जिन्न खुश हुआ तो नोटों की बारिश हाेगी

इंदौर में लव-जिहाद के आरोपी मोहसिन खान ने एक और युवती का जीवन बर्बाद करने की कोशिश की। इसको लेकर 7वीं एफआईआर अन्नपूर्णा थाने में हुई है। उसमें युवती ने आरोप लगाए हैं कि मोहसिन उस पर तांत्रिक क्रियाएं करके वशीकरण करना चाहता था। इसके लिए मोहसिन ने लालच दिया कि तू दुल्हन की तरह सजकर आना, जिन्न को खुश कर देना। अगर वह खुश हो गया तो नोटों की बारिश होगी। इसके लिए एक महिला और 10 से 12 मुस्लिम तांत्रिकों का सहारा लिया। मोहसिन और एक महिला ने युवती का कौमार्य परीक्षण भी किया था। तांत्रिकाें के नाराज होने पर युवती को लेकर वापस लौट आए थे। अन्नपूर्णा पुलिस ने आरोपी पर धारा 420, 406, 294, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

खुद की शूटिंग एकेडमी खुलवाने का दिया लालच

लव जिहादी मोहसिन के कांड सामने आने के बाद कई युवतियों व महिलाओं ने बजरंग दल से संपर्क किया है। इस युवती ने भी बजरंग दल से संपर्क कर अन्नपूर्णा पुलिस को आवेदन दिया है। इसमें 30 वर्षीय युवती ने बताया कि जून 2020 में मैंने शूटिंग एकेडमी में नौकरी शुरू की। इस दौरान मोहसिन ने मुझसे कहा कि तुम कब तक नौकरी करोगी। मैं तुम्हें शूटिंग सिखा दूंगा, तुम्हारा करियर बना दूंगा और शूटिंग रेंज का लाइसेंस दिलवाकर रेंज तुम्हारी खुद की खुलवा दूंगा। उसी के बाद मैं मोहसिन की बातों में आ गई। मैं अपनी स्वयं की शूटिंग रेंज खोलने के सपने देखने लगी। तभी एक दिन मोहसिन ने मुझसे 4 लाख रुपये मांगे। 04 मार्च 2021 को 50,000 रुपये नगद और 07 मार्च 2021 को 3,50,000 रुपये नगद मेरे द्वारा मोहसिन को दिए गए।

एकेडमी के कर्मचारियों की सैलेरी भी मुझसे दिलवाई

पीड़िता ने बताया कि मार्च के महीने में ही मोहसिन के ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड का बिल 2,50,000 रुपये का मेरे द्वारा भरा गया। मैंने मोहसिन से पैसे के लेन-देन के लिए बैंक खाता नंबर मांगा था लेकिन मोहसिन ने कहा कि मेरे खाते में ओवर लिमिट हो गया है, आप नगद दे दो। मोहसिन की एकेडमी में कार्य करने वाली अन्य दो कर्मचारियों को मोहसिन ने मुझसे 8 महीने तक सैलरी दिलवाई। एक की 12,000 और एक की 9,000रुपए। कुल 21,000 रुपये 8 महीने तक मैंने दिए थे। बाद में एक दिन मोहसिन ने मुझसे कहा कि तुम्हारी शूटिंग रेंज खोलने के लिए लाइसेंस बन गया है। बटुक ऑर्डर कर दिए हैं, रेंज में लगने वाले अन्य उपकरण की परिधि के लिए जगह किराए पर लेने के लिए बड़ी रकम की आवश्यकता है। अगर तुम्हारे पास पैसों की व्यवस्था नहीं है तो मेरे पास एक उपाय है जिससे तुम्हारा शूटिंग रेंज खोलने का सपना पूरा हो जाएगा।

दुल्हन की तरह सजकर आना, जिन्न को खुश कर देना  

फिर मोहसिन ने मुझे एक महिला नामक महिला से मिलवाया। जिसने मुझे तंत्र क्रिया और पैसे की बारिश के बारे में बताया। एक महिला ने मुझसे कहा कि तुम्हें जिन्न को खुश करने के लिए बुधवार के दिन दुल्हन की तरह सज-धज कर आना होगा और जिन्न के साथ कुछ समय बिताकर उसे खुश करना पड़ेगा। अगर जिन्न तुम पर मेहरबान हो गया तो तुम पर नोटों की बारिश होगी। एक महिला ने मुझे एक वीडियो दिखाया था, जिसमें एक लड़की सज-धज कर लेटी है। उसके ऊपर नोटों की बारिश हो रही है और पूरा कमरा नोटों से भरा हुआ था। मैंने वीडियो देखकर इनकी बातों को सच मानकर जिन्न के पास जाने के लिए हां कर दी।

हवा बंगला के पास किसी फार्म हाऊस पर हुई तंत्र क्रिया

मैं मोहसिन और एक महिला के साथ हवा बंगला स्थित किसी सूनसान फार्म हाउस पर पहुंची। यहां देखा कि मोहसिन और एक महिला के साथ एक अन्य लड़की और थी, जिसे संभवतः उसी कार्य के लिए लाया गया था। फिर एक महिला मुझे एक कमरे में ले गई और मेरे पूरे शरीर पर एक सुगंधित इत्र लगाया। कहा कि जिन्न को इत्र बहुत पसंद है, वह तुम पर मेहरबान होकर नोटों की बारिश करेगा। इस कार्य के लिए पूर्व में मेरा कौमार्य परीक्षण भी मोहसिन व एक महिला के द्वारा करवाया गया था जो सफल भी रहा था।

मुस्लिम तांत्रिकों ने मेरे सिर पर हाथ रखकर कहा ध्यान लगाओ

फिर जब उक्त स्थान पर मैंने 10 से 12 पीर बाबा जैसे मुस्लिम तांत्रिक देखे तो मैं बहुत अधिक घबरा गई। मुझे एक पीर बाबा ने सिर पर हाथ रखकर लोबान जलाकर कहा, “ध्यान एकत्रित करो, जिन्न आप पर मेहरबान होने वाला है।” जब मेरा ध्यान एकत्रित नहीं हुआ तो पीर बाबा ने मोहसिन और एक महिला से कहा, “यह किस लड़की को लाए हो? इसका कौमार्य परीक्षण करवाया है कि नहीं?” तो एक महिला ने कहा कि करवाया है। तब पीर बाबा ने कहा, “यह लड़की हमारे काम की नहीं है। इसे वापस ले जाओ, नहीं तो जिन्न हम पर नाराज़ हो जाएगा और हम सब बर्बाद हो जाएंगे।” उसी दिन रात में मोहसिन और साधना ने मुझे मेरे रूम पर लाकर छोड़ दिया।

/state/madhya-pradesh/siyaganj-indore-broker-defamation-poster-war-over-40-lakh-dues-9320762″>इंदौर के सियागंज में जिस दलाल के पोस्टर लगे उसने माना 40 लाख देना है, मानहानि का नोटिस देंगे

मोहसिन बोला, मेरे दोस्त फैजान से संबंध बना लो

अगले दिन मैंने मोहसिन से इन सभी बातों को लेकर पूछताछ की। बताया कि इस कार्य में मेरे 20 लाख रुपये बर्बाद हो गए हैं, जिसको लेकर मोहसिन और मेरे बीच झगड़ा हुआ। फिर मैं दो दिन रेंज पर नहीं गई तो मोहसिन ने मुझे फोन कर बुलाया और अपने मित्र फैजान खान नामक युवक से मिलवाया और बोला, “जो बीत गया उसे भूल जाओ, अपनी शूटिंग एकेडमी खोलने के लिए आगे की तैयारी करो।” मोहसिन ने मुझसे कहा, “यह मेरा मित्र है फैजान, शूटिंग का अच्छा कोच है, जिम ट्रेनर है, यह तुम्हें शूटिंग रेंज खोलने के सपने को पूरा करने में मदद करेगा।” फैजान मुझे तीन दिनों तक केसरबाग स्थित एक जिम पर लेकर गया। फिर एक दिन मोहसिन ने मुझसे कहा कि फैजान और आपकी अच्छी मित्रता हो गई है, तो आप फैजान से संबंध बना लो। तो मैंने उसे यह सब करने से मना कर दिया और मोहसिन के इरादों को भांप लिया और कहा, “मुझे कोई एकेडमी नहीं खोलनी है। मुझे मेरे रुपये वापस करो।”

/desh/weather-forecast-india-31-may-2025-9321711″>Weather Forecast : राजस्थान में धूल भरी आंधी का खतरा, मध्य-पूर्वी क्षेत्र में होगी हल्की बारिश

मुझे एकेडमी के बच्चों के सामने कर दिया बदनाम

तब मोहसिन ने मुझे कहा, “कौन से पैसे? मैंने तुझ पर एक महिला के माध्यम से जिन्न को खुश करने के लिए 20 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं। अब मैं तुझ पर 13 लाख रुपये मांगता हूं। तू बता, 13 लाख कैसे देगी?” और मुझे शूटिंग रेंज में आने वाले बच्चों व उनके परिजनों के सामने बदनाम कर दिया कि मैंने इस पर 13 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं। इसका क्लब जाना, कपड़े, महंगे शौक सभी में ही पूरे करता था। तब मुझे बहुत गुस्सा आया।

/desh/school-seat-dispute-haryana-14-year-old-killed-classmate-9321816″>यह खबर भी पढ़ें…स्कूल में सीट विवाद को लेकर 14 साल के छात्र ने साथी को मारी गोली, मौत

उल्लू, कछुआ और दोमुंहा सांप भी खरीदता-बेचता था

मैंने मोहसिन से कहा कि मैं अब तेरे खिलाफ पुलिस कंप्लेन करूंगी। तूने एक महिला के साथ मिलकर तंत्र क्रिया द्वारा मेरा वशीकरण करवाया, मुझसे शूटिंग एकेडमी के नाम पर 7 लाख रुपये से ज्यादा हड़प लिए। और तू जो प्रतिबंधित वन्य जीवों को खरीदने-बेचने का कार्य करता है, जिसमें दो मुंह वाला सांप, उल्लू, कछुआ आदि-ये सब मैंने अपनी आंखों से तेरे पास और साधना के पास देखे हैं। और मैं तेरी एकेडमी में आने वाले विद्यार्थियों के सभी परिजनों को तेरी हरकतें, जो तू बच्चियों से अश्लील बातें और अशोभनीय हरकतें करता है, इसके पूरे कुकृत्य के बारे में पुलिस कंप्लेन करूंगी। तब मोहसिन ने गालियां दीं, अश्लील गालियां देकर कहा, “मेरा पूरा परिवार इंदौर में रहने लायक नहीं छोड़ेगा।” इसके बाद मैं थाने पहुंची और रिपोर्ट लिखाई है। 

/state/madhya-pradesh/indore-metro-launch-2025-priority-corridor-pm-modi-inauguration-9321802″>यह खबर भी पढ़ें…इंदौर मेट्रो को 31 मई को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी, महिलाओं के लिए फ्री रहेगा पहला सफर

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

 

  • Related Posts

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    4/ Pressant Salle de jeu � 60 � sans avoir í  wager + deux � diesel í  l’époque la presence

    Cashed, il est l’eldorado du jeux ! Machines pour sous parmi ligue, blackjack, fraise, tentative, gaming facilement, l’article engendre par réellement apogees editeurs. Cote la capitale sportifs, nous abritee grace…

    Read more

    You cannot copy content of this page