एमपी में मानसून की चाल धीमी, लेकिन बारिश भरपूर होने के आसार

MP News: मध्य प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। प्रदेश में औसतन करीब 40 इंच बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर और शहडोल संभाग में सबसे ज्यादा बारिश होगी। सागर संभाग में भी अधिक बारिश हो सकती है। ग्वालियर चंबल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल और रीवा संभागों में भी मानसूनी बारिश का पूरा कोटा पूरा होगा।

मानसून की रफ्तार हुई धीमी

एमपी में मानसून की चाल फिलहाल थम गई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की गति धीमी हो गई है। इससे प्रदेश में मानसूनी बारिश की शुरुआत में 8 से 10 दिन की देरी हो रही है। जून के शुरुआती सप्ताह में मानसून सक्रिय हो सकता था। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी नहीं मिलने के कारण इसकी गति रुक गई है। इस वजह से कुछ इलाकों में ही प्री-मानसून बारिश हो रही है। कई क्षेत्र अब भी भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं।

/state/madhya-pradesh/burhanpur-banana-crop-damage-storm-survey-compensation-9318047″>ये खबर भी पढ़िए… बुरहानपुर में मौसम की मार, केले की फसल बर्बाद, सीएम ने दिए सर्वे के आदेश

औसतन 40 इंच बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है। विभाग का कहना है कि जून से सितंबर तक प्रदेश में औसतन 40 इंच तक बारिश हो सकती है। यह अनुमान किसानों और जलस्तर पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों के लिए राहत की खबर है। अच्छे मानसून की उम्मीद से खरीफ फसल की बुवाई भी समय पर शुरू होने की संभावना है।

/state/madhya-pradesh/mp-weather-temperature-report-and-aqi-situtation-9315878″>ये खबर भी पढ़िए… MP Weather Update: अगले 3 दिनों के लिए प्रदेशभर में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

सागर संभागों में झमाझम बारिश की संभावना

राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में इस बार सर्वाधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है। जबलपुर और शहडोल संभागों में मानसूनी वर्षा का जोर सबसे अधिक रहने वाला है। सागर संभाग भी इस सूची में शामिल है। इन क्षेत्रों में न केवल औसत से अधिक, बल्कि अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। इससे इन क्षेत्रों की नदियों, तालाबों और जल स्रोतों में जलस्तर बढ़ सकता है।

/state/madhya-pradesh/mp-weather-temperature-report-and-aqi-situtation-9322083″>ये खबर भी पढ़िए… MP Weather Update: एमपी के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

150 प्रतिशत तक हो सकती है वर्षा

मौसम विभाग की मानें तो राज्य के कई संभागों में इस बार 150 प्रतिशत तक वर्षा हो सकती है। भोपाल, ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, सागर और रीवा संभागों में भारी बारिश के आसार हैं। ये आंकड़े संकेत देते हैं कि पूरे प्रदेश में बारिश का वितरण संतुलित रहने वाला है। इससे खेती, पेयजल और भूजल पुनर्भरण के लिहाज से अनुकूल स्थिति बनने की उम्मीद है।

/state/madhya-pradesh/mp-weather-temperature-report-and-aqi-situtation-9319110″>ये खबर भी पढ़िए… MP Weather Update: एमपी में आंधी-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट, जानें मौसम का हाल

उत्तरी जिलों में भी सामान्य बारिश के आसार

राज्य के उत्तरी जिलों जैसे मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, ग्वालियर आदि में भी सामान्य बारिश होने की संभावना जताई गई है। यहां बीते वर्षों की तुलना में बारिश कम होती थी, लेकिन इस बार मौसम विभाग का मानना है कि मानसून इन क्षेत्रों को भी निराश नहीं करेगा। तापमान में गिरावट और अधिक नमी के चलते बारिश के अनुकूल माहौल बनने लगा है।

 

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page