राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, चौथा प्लान फेल होता तो सोनम के पास पांचवां प्लान भी था तैयार

INDORE. मेघालय के शिलांग में हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुई पत्नी सोनम रघुवंशी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। राजा रघुवंशी को मारने के लिए राज कुशवाह और सोनम ने एक के बाद एक तीन-चार नहीं कई प्लान बनाए थे।

हत्यारे विशाल चौहान, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी के साथ सोनम राजा को भले ही चौथे प्लान में मारने में कामयाब हुई, लेकिन यदि यह सफल नहीं होता तो पांचवां प्लान भी उनके पास तैयार था। पूछताछ के दूसरे दिन शुक्रवार को यह बात सामने आई है। 

यह थे पहले के चार प्लान…

  1. पहला प्लान- गुवाहटी में ही राजा को मारा जाए, यहां हत्यारे 19 मई को ही पहुंच गए थे और राजा, सोनम 22 मई को पहुंचे थे। यहां प्लान जमा नहीं
  2. दूसरा प्लान- मेघालय के नौगरियाल में मारने का था, यहां मौका नहीं मिला
  3. तीसरा प्लान- मौलखिया में था, यहां भी धक्का देकर खाई में गिराकर मारने का था, लेकिन मौका नहीं मिला
  4. चौथा प्लान- यह प्लान सफल हुआ इसमें सोहरा के बंद पड़े हुए घातक टूरिस्ट प्लेस में सोनम राजा को लेकर गई, यहां पर ही तीनों हत्यारे भी मप्र के और हिंदीभाषी होने का बोलकर उनके साथ चलने लगे। जब राजा यूरीन करने लगा तभी तीनों हत्यारों ने एक-एक कर उस पर वार किए और फिर खाई के नीचे फेंक दिया, इसमे सोनम ने भी मदद की। हत्या भी सोनम के सामने ही हुई।

ये खबरें भी पढ़ें…

इंदौर में राजा का भाई बोला- राज कुशवाह का सोनम रघुवंशी के घर आना–जाना था, कई बार उसके मुंह से नाम भी सुना

इंदौर में सोनम रघुवंशी के लिए कांट्रैक्ट किलर विशाल चौहान ने खुद के नाम से कराया था फ्लैट बुक

यह था पांचवां प्लान…

यदि यह प्लान फेल होता तो तय किया था पाँचवा प्लान। इसके तहत सोहरा में सफल नहीं होने पर आऱोपियों ने और पत्नी सोनम ने शिलांग से 80 किमी दूर डावकी क्षेत्र में मारने का प्लान बनया था। यह एरिया बांग्लादेश सीमा के पास है और यहां पर उमनगाट नदी बहती है। घूमने के बहाने राजा को वहां लाया जाता और हत्या कर शव को नदी में बहा देते। 

पूछताछ के बाद अलग-अलग थानों में भेजा

सभी आरोपियों से अभी अलग-अलग पूछताछ हो रही है और अलग ही रखा जा रहा है। सभी को अलग-अलग थानों में भेजा गया और सोनम को महिला सेल में अलग ऱखा गया है। पहले सभी से सदर थाने में पूछताछ हुई थी। इस हत्याकांड में पुलिस राजा और सोनम रघुवंशी के घरवालों से भी पूछताछ करेगी। इसके लिए एसआईटी इंदौर आएगी। 

ये खबरें भी पढ़ें…

मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा- राजा को मारने का चौथा प्लान हुआ था सफल, बुर्का पहनकर भागी थी सोनम

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर मेघालय में विरोध आंदोलन, राज्य की छवि खराब करने से स्थानीय नाराज

सोनम को मृत बताने की भी थी योजना

इसके साथ ही आऱोपियों का प्लान सोनम को भी मृत बताने का था। इसके लिए यह भी सोचा था कि किसी का मर्डर करके उसकी बॉडी जला देंगे और इसे सोनम की बॉडी बताएंगा या फिर सोनम को नदी में बहना बताकर गायब कर देंगे। लेकिन यह दोनों ठीक नहीं लगे इसलिए कैंसल कर दिए गए।

हनीमून कपल | इंदौर हनीमून कपल | मध्यप्रदेश | ऑपरेशन हनीमून

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page