MP Weather Alert : रतलाम में आंधी तूफान के साथ बारिश, दो की मौत

aamin hussain@रतलाम

जिले में शुक्रवार शाम तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश से कई जगह दर्जनों पेड़ धराशाई हो गए तो वहीं बिजली के पोल भी गिर गई। कई जगह दुकानों पर लगे फ्लैक्स बैनर भी उड़कर सड़कों पर आ गए।

 मौसम के अचानक बदलने से तेज हवाओं से साथ बारिश शुरू हुई और गरज-चमक के साथ हुई जोरदार का रौद्र रूप देखने को मिला। तेज बारिश ने जिलेभर में तबाही मचा दी। आंधी तूफान के साथ हुई बारिश से कई जगह बिजली गिरने की घटनाए भी सामने आई। जिसमें दो महिलाओ की दर्दनाक मौत की खबर आ रही है, जबकि एक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

———

एमपी के कई जिलों में पिछले पांच दिनों से गर्मी बढ़ी हुई है। तापमान लगातार 40 डिग्री के पार चल रहा है। बीते दिन पारा 40.6 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन गर्मी का असर 42 डिग्री से अधिक महसूस हो रहा था। मौसम विभाग के अनुसार, जबलपुर संभाग में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। 

भोपाल समेत प्रदेश के जिलों में आंधी बारिश

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार रात बड़ी राहत मिली। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। राजधानी भोपाल में रात करीब 9 बजे तेज बारिश और हवाएं चलीं, जिससे तापमान में गिरावट आई। टीकमगढ़ के मऊ घाट में गरज-चमक के साथ बारिश और चने के आकार के ओले गिरे।

विदिशा और रायसेन जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। इनमें बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, विदिशा, रायसेन और बड़वानी शामिल हैं। भोपाल, इंदौर, देवास, सागर, सीहोर, राजगढ़, धार और शाजापुर में भी मौसम के बिगड़ने की संभावना है। इस बदलाव से खेतों में नमी आई है और जनजीवन को राहत मिली है।

एमपी के तापमान में इजाफा

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ी हुई है। 11 जून को नौगांव प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल का तापमान 42.6 डिग्री तक पहुंचा, जो सामान्य से अधिक है। भीषण गर्मी के बीच मानसून से राहत की उम्मीद जताई जा रही है। भोपाल मौसम केंद्र की वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन के मुताबिक, 14 जून के आसपास मानसून के बढ़ने की संभावना है। इससे एमपी में तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे लू से राहत मिल सकती है और खेतों के लिए भी यह सकारात्मक संकेत हो सकता है।

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू

मध्य प्रदेश के वातावरण से नमी कम होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। भोपाल, ग्वालियर समेत कई शहरों में सूरज के तेवर तीखे हैं। मंगलवार को भी मध्य प्रदेश में गर्मी का असर बना हुआ है। प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में नौतपा जैसे लू चल रही है। 

7 शहरों में पारा 45 डिग्री के पार

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश के बीच गर्मी भी बढ़ने लगी है। सोमवार को ग्वालियर समेत 7 शहरों में पारा 45 डिग्री या उससे अधिक पहुंच गया। इससे पहले अप्रैल में ही इतनी गर्मी रही थी। 24 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को छतरपुर का खजुराहो शहर सबसे गर्म रहा। यहां पारा 45.8 डिग्री था। टीकमगढ़ में 45.4 डिग्री, ग्वालियर, नर्मदापुरम-सागर में 45.2 डिग्री, नौगांव और गुना में तापमान 45 डिग्री रहा। भोपाल में तापमान 43.4 डिग्री, जबलपुर में 42.6 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और इंदौर में 39.6 डिग्री सेल्सियस था। 10 और 11 जून को ग्वालियर-चंबल संभाग में हीट वेव का अनुमान है। रविवार को प्रदेश में दिन का तापमान 44 डिग्री पार पहुंच गया था। 21 शहरों का तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक था।

एमपी में गर्मी ने मचाई तबाही!

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश के बीच तेज गर्मी का असर बढ़ा है। रविवार को मई-जून में पहली बार पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा। छतरपुर जिले के नौगांव में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 21 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, टीकमगढ़ में 43.7 डिग्री, खजुराहो और शिवपुरी में 43.6 डिग्री रहा। 

शिवपुरी और सागर में 43 डिग्री, सतना में 42.7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। दमोह में 42.5, रीवा में 42.4, शाजापुर में 42.2 डिग्री था। सीधी में 42, उमरिया में 41.4, मलाजखंड में 41 डिग्री तापमान रहा। मंडला में 40.5, नर्मदापुरम में 40.4, सिवनी और रतलाम में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस था।

सेंधवा में तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर

मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में प्री-मानसून की बारिश हुई है। बड़वानी जिले के सेंधवा में 2 घंटे तक बारिश हुई। इससे नदी-नाले उफान पर आ गए। धवनी-दुगानी मार्ग करीब एक घंटे तक बंद रहा। नर्मदापुरम में भी दोपहर बाद मौसम बदला। यहां 15 मिनट तक बारिश हुई। तेज हवाओं से पुलिस पेट्रोल पंप के सामने एक पेड़ गिर गया। इससे रोड जाम हो गया, लेकिन यातायात पुलिस ने पेड़ हटा दिया। इंदौर में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को इंदौर, उज्जैन, भोपाल, और अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 

तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश

मध्यप्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार जारी हैं। मौसम विभाग ने 8 जून तक ऐसे मौसम का पूर्वानुमान जताया है। गुरुवार को भोपाल और रायसेन समेत कई जिलों में बारिश हुई। ग्वालियर, रतलाम सहित 27 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस वर्ष गर्मी का प्रकोप कम रहा है, प्रमुख शहरों का तापमान 40 डिग्री से नीचे है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सक्रिय सिस्टम के कारण आंधी और बारिश हो रही है। एमपी में बारिश के साथ कई जिलों में तेज आंधी भी चली। आगर-मालवा, जबलपुर, भोपाल, शाजापुर सिंगरौली में मंडला, रीवा समेत कई जिलों में बारिश के देखने को मिली

भर्ती मरीजों के ऊपर गिरता रहा पानी

बारिश के पानी से वार्ड में भर्ती मरीज सर पर हाथ लगाकर बचते नजर आए। जैसे ही बारिश तेज हुई तो बोतल हाथ में लेकर मरीज बिस्तर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए। बारिश के बाद वार्ड के अंदर पानी भर गया। इस घटना ने एमपी के पूरे स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

 

 

मध्य प्रदेश मौसम | एमपी मौसम | mp weather alert | MP weather Forecast  |एमपी मौसम अपडेट | MP Weather update

  • Related Posts

    Zodpovědné hraní v online casinech: Praktické tipy pro hráče

    Úvod Zodpovědné hraní je klíčovým aspektem, který by měl být brán v úvahu při účasti na online hazardních hrách. Pro zkušené hráče v České republice je důležité mít na paměti,…

    Read more

    Quatro Local casino Advantages Review, 700 100 percent free Revolves Added bonus

    Articles Finest British No-deposit Gambling enterprise Bonuses – Totally free Spins & Requirements Step: Find Your Incentive and you can Stimulate They The newest Verge Daily Acceptance Bonuses having Totally…

    Read more

    You cannot copy content of this page