भगवान परशुराम एवं सप्तऋषि मंदिर का होगा निर्माण, हुआ भूमि पूजन…

बरेली 23 जून 2025
प्रदीप धाकड़ — मो.9425654291

नर्मदा तट पर ग्राम कोटपार महंत पिपरिया मुख्य मार्ग पर प्रखर समाज सोशल वेलफेयर सोसाइटी सर्व ब्राह्मण सामाजिक संगठन के द्वारा भगवान परशुराम एवं सप्तर्षियों के मंदिर का भूमि पूजन किया गया।आचार्य रजनीश ने बताया कि पूरे रायसेन जिले में भगवान परशुराम एवं सप्तऋषियों का मंदिर नहीं है। इसलिए नर्मदा खंड में भगवान परशुराम के मंदिर का निर्माण प्रारंभ किया जा रहा है ।
इस अवसर पर संत धर्मेंद्र दास महाराज, राम लखन दास महाराज, बालक दास महाराज,पूज्य माधव दास महाराज,कथा वाचिका देवी रत्नमणि द्विवेदी, ब्रह्माकुमारी जयंती वहन,हीरा बहन मुख्य रूप से उपस्थित रहे
कार्यक्रम का भूमि पूजन ओमप्रकाश चतुर्वेदी, कमल नारायण शर्मा, प्रदीप द्विवेदी एवं अवनीश पालीवाल ने किया। आचार्य चंद्रकांत शास्त्री, हरीश शास्त्री, गणेश शास्त्री, रामकुमार भार्गव ने वेद मंत्रो से भूमी पूजन संपन्न कराई।
इस अवसर पर क्षेत्र के ब्राह्मण एवं समाजसेवी उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड — भारतीय पत्रकारिता में गौरवशाली योगदान के लिए सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन) बरेली। भारतीय पत्रकारिता में लंबे समय से सक्रिय और रायसेन जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके गौरवशाली योगदान…

    Read more

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    You cannot copy content of this page