रायसेन,बरेली 23 जून 2025 — आईटीआई में प्रवेश हेतु पंजीयन पुनः प्रारंभ…

रायसेन,बरेली 23 जून 2025
प्रदीप धाकड़ — मो.9425654291

मध्यप्रदेश की समस्त शासकीय आईटीआई में संचालित एनसीवीटी/ एससीवीटी के पाठयक्रमों में प्रवेश प्रकिया प्रांरभ हो गई है। यह प्रक्रिया कौशल विकास विभाग के पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर होगी। आईटीआई में प्रवेश के लिए पंजीयन पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। जिले में संचालित 06 संस्थाओं में 17 विभिन्न व्यवसायों में 1088 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। व्यवसाय वेल्डर एवं स्विंग टेक्नालॉजी में कक्षा 8वीं के प्राप्तांक एवं शेष व्यवसायों के लिए कक्षा 10वीं के प्राप्तांकों के आधार पर चयन/मैरिट सूची जारी की जाएगी। महिलाओं के प्रवेश हेतु 35 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गयी है, जिसमें महिलाओं का कौशल विकास में योगदान रहेगा। जिले में संचालित समस्त शासकीय आईटीआई में पंजीयन हेतु हेल्पडेस्क की स्थापना की गयी है। अधिक जानकारी के लिये डीएसडी पोर्टल पर विजिट अथवा नजदीकी शासकीय आईटीआई अथवा मोबाईल नंबर 9827844062 से संपर्क कर सकते हैं। बेहतर भविष्य निर्माण के लिए शासकीय आईटीआई में प्रवेश लेकर कौशल उन्नयन करें एवं अपने सपनों को साकार करे।

  • Related Posts

    रायसेन जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 को सम्पूर्ण रायसेन जिले में सम्पूर्ण दिवस के लिए शुष्क दिवस…

    Read more

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आज 14 अगस्त को खरगौन में होगा कार्यक्रम

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन। बरेली,रायसेन।  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त दिन शुक्रवार को रायसेन जिले के बाड़ी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत खरगौन में कार्यक्रम आयोजित किया…

    Read more

    You cannot copy content of this page