बरेली 23 जून 2025 – टीम पहल में हुआ रक्तदान शिविर आयोजित 158 दाताओं ने किया रक्त ‘दान’, नारी शक्ति भी रहीं आगे…

बरेली 23 जून 2025
प्रदीप धाकड़ — मो.9425654291

 

 

 

 

 

 

सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था टीम पहल में रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 158 रक्तदाताओं ने भाग लिया, जिनमें से 80 से अधिक नव रक्तदाता थे। जिन्होंने पहली बार रक्तदान कर समाज सेवा की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ाया। शिविर में 14 महिला रक्तदाताओं की सहभागिता ने यह साबित किया कि नारी शक्ति भी सेवा के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। इस दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उपस्थित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह संस्था आने वाले समय में पूरे मध्यप्रदेश में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में ‘हनुमान जी छींद धाम’ की तरह श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक बनेगी। पुलिस विभाग से भी शिविर में सहभागिता देखने को मिली। थाना प्रभारी कपिल गुप्ता एवं सब इंस्पेक्टर राम प्रसाद गोहे ने भी स्वेच्छा से रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने भविष्य में हर शिविर में सहभागी बनने का संकल्प लिया। इस शिविर में पांच दंपत्ति, 2 भाई-बहन और 2 संयुक्त परिवारों ने सामूहिक रूप से रक्तदान कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की। रक्तदान शिविर के आयोजन में जिला रक्त कोष रायसेन की बस एवं ब्लड बैंक, हमीदिया अस्पताल, भोपाल से आई टीमों का विशेष योगदान रहा,जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page