रायसेन, 28 जून 2025 – कलेक्टर विश्वकर्मा ने इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों के विज्ञान प्रादर्शो का किया अवलोकन,बाल वैज्ञानिकों से संवाद कर की विज्ञान प्रादर्शो की सराहना…

रायसेन, 28 जून 2025
प्रदीप धाकड़ मो 9425654291
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली इनोवेशन एवं फाउन्डेशन द्वारा प्रवर्तित तथा लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा आयोजित और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी वर्ष 2025 का दो दिवसीय आयोजन 27 एवं 28 जून 2025 को रायसेन स्थित प्रेसीडेन्सी महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ। जिसमें रायसेन जिले के 68 बाल वैज्ञानिक एवं विदिशा जिले के 42 बाल वैज्ञानिकों ने उनके गाईड शिक्षक-शिक्षिकाओं के नेतृत्व में उनके द्वारा निर्मित विज्ञान-प्रादर्शो (साइंस मॉडल) के साथ सहभागिता की गई। कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। उन्होंने विज्ञान प्रादर्शो का अवलोकन करते हुए बाल वैज्ञानिकों से संवाद कर उनके द्वारा निर्मित विज्ञान प्रादर्शो की वैज्ञानिक अवधारण को जाना। साथ ही विज्ञान प्रादर्शो की प्रशंसा की।
इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा निर्मित विज्ञान प्रादर्शो का मूल्यांकन अधिकृत जूरी सदस्यों द्वारा किया गया और मूल्यांकन उपरांत रायसेन जिले के 05 बाल वैज्ञानिकों सहित कुल 06 बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया जो कि आगामी जुलाई माह में होगी। इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी के समापन कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सम्मिलित हुई। समापन कार्यक्रम में चयनित 06 बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया गया। शेष प्रतिभागी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page