MP के पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों में 360 जवानों को मिलेगा इंडियन मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण

मध्यप्रदेश के सभी पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों में अब इंडियन मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जाएगी। सागर पीटीएस को विशेष रूप से केरल के कलारिया पट्टो मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया है। इस प्रशिक्षण का मकसद प्रशिक्षुओं की शारीरिक क्षमता बढ़ाना है। साथ ही भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करना है।

360 जवानों को मिलेगा प्रशिक्षण

पीटीएस मकरोनिया से मिली जानकारी के अनुसार, MP Police के 360 चयनित आरक्षकों को इंडियन मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जाएगी। डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के साथ 15 जून से ट्रेनी जवानों का आना शुरू हो चुका है। अगले कुछ दिनों में सभी प्रशिक्षु पहुंच जाएंगे। इसके बाद अगले 10 माह तक इन जवानों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए…ग्वालियर पुलिस महकमे में 88 दागदार पुलिसकर्मी, 22 पर गंभीर मामले दर्ज

प्रशिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण 

पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों के प्रशिक्षकों को इंडियन मार्शल आर्ट और अनआर्म्ड कॉम्बैट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण नेशनल पुलिस अकादमी से अनुमोदित पाठ्यक्रम के तहत टीओटी कोर्स के रूप में कराया जा रहा है। प्रशिक्षकों को वही प्रशिक्षण मिल रहा है, जो पहले केवल आईपीएस अधिकारियों को दिया जाता था।

ये खबर भी पढ़िए…एक साथ 17 लोगों ने मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति,दलित परिवार ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

राष्ट्रीय पुलिस अकादमी का अनुभव 

नेशनल पुलिस अकादमी, हैदराबाद ने “फिटकिट फॉर फोर्सेज” नामक इलेक्ट्रॉनिक परीक्षण प्रणाली का परीक्षण किया है। यह प्रणाली त्रुटि-मुक्त समय और पारदर्शी मूल्यांकन प्रदान करती है। इसके द्वारा कागजी काम में कमी आई है, गिनती की गलतियां समाप्त हुई हैं, और हर उम्मीदवार का निष्पक्ष और मानकीकृत मूल्यांकन सुनिश्चित हुआ है।

ये खबर भी पढ़िए…लिपिस्टिक से सुसाइड नोट लिखकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

ये खबर भी पढ़िए…मौसम पूर्वानुमान (29 जून) : MP में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश, उत्तराखंड-गुजरात में ऑरेंज अलर्ट

इंडियन मार्शल आर्ट 

इंडियन मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग विदेशी मार्शल आर्ट्स से बेहतर मानी जा रही है। MP के सभी प्रशिक्षकों को एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि वे प्रशिक्षुओं को उच्च गुणवत्ता वाली ट्रेनिंग दे सकें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

एमपी पुलिस ट्रेनिंग

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page