बरेली परियोजना द्वारा एलटी फाउंडेशन के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र में अति कुपोषित बच्चों को वित्तरित किए फूड किट

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

बरेली परियोजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र घोंट में अति कुपोषित बच्चों के लिए फूड किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी जुलेखा खान के नेतृत्व में एलटी फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम घोंट के आंगनवाड़ी केंद्र में 16 अति कुपोषित (SAM) बच्चों को फूड किट वितरित किए गए। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों को भी पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में ग्राम घोंट के सरपंच कमल सिंह ठाकुर एवं एलटी फाउंडेशन से राहुल शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। उनके द्वारा सेक्टर बाड़ी ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में दर्ज अति कुपोषित बच्चों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराने की पहल की गई। इस अवसर पर प्रभारी परियोजना अधिकारी जुलेखा खान, ब्लॉक समन्वयक संदीप कुमार रघुवंशी, सेक्टर पर्यवेक्षक चंद्रिका पटेल, चित्रलेखा श्रीवास्तव, विकास सोलंकी, प्रमोद रघुवंशी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। कलेक्टर रायसेन के निर्देशानुसार संचालित सुपोषित रायसेन कार्यक्रम के अंतर्गत अति कुपोषित (SAM) श्रेणी के बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बरेली परियोजना द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के लिए जनसहयोग के साथ कार्य किया जा रहा है। परियोजना के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों पर नियमित निगरानी, पोषण जागरूकता और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराते हुए जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page