बरेली,खरगोन, 29 जून 2025 — आज रविवार को यशस्वी प्रधानमंत्री के “मन की बात” मंत्री राजर्षि नरेन्द्र शिवाजी पटेल भगदेई गांव में सुनेगें,होंगे जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में शामिल,इतिहास समेटे भगदेई गांव में जल संरक्षण का भी देंगे संदेश, करेंगे ग्रामीणों से संवाद…

बरेली,खरगोन, 29 जून 2025
कमल याज्ञवल्क्य

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल आज रविवार को उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक ग्राम भगदेई में आयोजित “मन की बात” कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणादायी संवाद “मन की बात” के श्रवण व प्रसारण के उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार
इस अवसर पर मंत्री राजर्षि नरेन्द्र शिवाजी पटेल ग्रामवासियों के साथ प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुनेंगे और सरकार की लोकहितकारी नीतियों पर संवाद भी करेंगे। साथ ही ग्राम भगदेई में स्थित प्राचीन तालाब पर आयोजित
“जल गंगा संवर्धन”
कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। भगदेई गांव में इस कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश भी देगें तथा ग्रामीणों से संवाद भी करेंगे।

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page