बरेली , 29 जून 2025 — विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का अभ्यास वर्ग हुआ संपन्न…

बरेली,रायसेन, 29 जून 2025
अंकित तिवारी   

 

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग दिनांक 26 / 27 जून को बरेली नगर में संपन्न हुआ यह वर्ग नए गुरु कृपा कॉलेज, किनगी रोड पर आयोजित किया गया था
इस दो दिवसीय वर्ग के उद्घाटन सत्र में हमारे प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एवं प्रांत सह मंत्री जितेंद्र चौहान का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ द्वितीय दिवस समापन में प्रांत अध्यक्ष के एल शर्मा एवं प्रांत सह मंत्री मलखान सिंह ठाकुर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, हिंदू धर्म की रक्षा करना और समाज की सेवा करना है। वर्ग में पधारे पदाधिकारीयों ने बताया कि
अभ्यास वर्ग में हिंदू हितों की रक्षा और विधर्मियों के खिलाफ समाज के रक्षण के लिए ढाल बनकर हमारे धर्म की रक्षा के लिए समर्पित युवक व युवतियों को संगठनात्मक प्रशिक्षण देना आज के समय में आवश्यक हो गया है । साथ ही उन्होंने बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया बजरंग दल के दायित्वबान कार्यकर्ताओं ने गौ हत्या पर चिंता जताई और इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया इस प्रकार के अभ्यास वर्गों में कार्यकर्ताओं को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से प्रशिक्षित करने का काम किया जाता है, जिससे वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page