महिला टीचर ने 7वीं के स्टूडेंट को ऐसा जड़ा थप्पड़… सुनाई देना बंद

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सातवीं कक्षा के छात्र को पीटा गया है। महिला टीचर ने समय पर किताब न निकाल पाने पर छात्र को एक के बाद एक चार जोरदार थप्पड़ जड़ दिए, जिससे उसके कानों में गंभीर चोट पहुंची। वह सुन नहीं पा रहा है। मामला डोंगरगढ़ के खालसा पब्लिक स्कूल का है। मिली जानकारी के अनुसार छात्र का इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

ये खबर भी पढ़िए…Weather Update : मूसलाधार बारिश का कहर… वज्रपात के साथ जमकर बरसेंगे बादल

पिता के मुताबिक बच्चे का दायां कान 70% और बायां कान 80% खराब हो गया है। अब छात्र को हर चार दिन में डोंगरगढ़ से रायपुर अस्पताल ले जाना पड़ेगा। वहीं दूसरे मामले में रायगढ़ में आनंदा मार्ग प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में नर्सरी में पढ़ने वाले बच्चे को भी टीचर ने जमकर पीटा है। 3 साल के छात्र के पीठ पर निशान बन गए हैं। चक्रधर पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में ले लिया है।

ये खबर भी पढ़िए…एक तरफ शांतिवार्ता की अपील… दूसरी ओर निर्दोषों की जान ले रहे नक्सली

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 2 जुलाई को हमेशा की तरह कक्षा 7वीं का छात्र सार्थक सहारे (13) स्कूल गया था। इस दौरान सामाजिक विज्ञान की टीचर प्रियंका सिंह क्लास लेने के लिए आई। टीचर ने छात्र सार्थक को किताब निकालने के लिए कहा, लेकिन थोड़ी देरी हो गई। छात्र ने टीचर से दोबारा पूछा कि मैम आपने क्या कहा है, मैं सुन नहीं पाया हूं। इससे टीचर गुस्से से तमतमा उठीं और 3-4 थप्पड़ मार दिए।

ये खबर भी पढ़िए…PM आवास के नाम पर लाखों की ठगी… फर्जी निगम अफसर बन लूटा

छात्र को सुनने में तकलीफ, लंबा चल सकता है इलाज

सार्थक की मां संतोषी सहारे ने बताया कि उनका बेटा स्कूल से घर लौटते ही बोला कि मम्मी, मुझे अब सुनाई नहीं दे रहा। घबराए परिजन तत्काल उसे डोंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने प्रारंभिक जांच में बताया कि छात्र के कान में अंदरूनी चोट आई है। इसके बाद डॉक्टर्स ने सार्थक को राजनांदगांव जिला अस्पताल, फिर रायपुर के निजी अस्पताल में रेफर किया। रायपुर के निजी अस्पताल के मुताबिक, चोट गहरी है। इलाज लंबा चल सकता है। अभी भी छात्र को सुनने में तकलीफ है।

ये खबर भी पढ़िए…नामी इंस्टिट्यूट में फीस की गड़बड़ी… स्टूडेंट्स से तीन गुना वसूले

FAQ

डोंगरगढ़ के खालसा पब्लिक स्कूल में 7वीं कक्षा के छात्र के साथ क्या हुआ?

2 जुलाई को खालसा पब्लिक स्कूल में 7वीं कक्षा के छात्र सार्थक सहारे को महिला शिक्षक प्रियंका सिंह ने केवल किताब देर से निकालने और सवाल दोहराने पर गुस्से में आकर 3-4 थप्पड़ मार दिए। इससे छात्र के दोनों कानों में गंभीर चोट आई और उसकी सुनने की क्षमता काफी हद तक प्रभावित हुई।

छात्र सार्थक की स्थिति अभी कैसी है और उसका इलाज कहाँ चल रहा है?

सार्थक के दाएं कान की सुनने की क्षमता 70% और बाएं कान की 80% तक कम हो चुकी है। उसे हर चार दिन में डोंगरगढ़ से रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाना पड़ रहा है। डॉक्टरों ने बताया है कि चोट गहरी है और इलाज लंबा चल सकता है।

क्या ऐसी ही कोई और घटना सामने आई है?

हाँ, रायगढ़ जिले के आनंदा मार्ग प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक नर्सरी कक्षा के तीन वर्षीय छात्र को भी उसकी शिक्षिका ने पीटा, जिससे उसके पीठ पर निशान पड़ गए। चक्रधर पुलिस ने आरोपी शिक्षिका को हिरासत में ले लिया है।

crime news | cg crime news | chhattisgarh crime news | rajnandgaon | राजनांदगांव न्यूज | राजनांदगांव क्राइम न्यूज

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page