अशोकनगर में कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह, दिग्विजय-जीतू पटवारी समेत कई नेता गिरफ्तार

MP कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को अशोकनगर में ऐतिहासिक न्याय सत्याग्रह का आयोजन किया। यह सत्याग्रह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज झूठी एफआईआर के विरोध में था।

कांग्रेस नेताओं ने इसे उत्पीड़न और विपक्षी दल पर दबाव बनाने का प्रयास बताया। उन्होंने अधिकारियों पर सत्ताधारी दल के लिए काम करने का आरोप लगाया।

इस सत्याग्रह के दौरान, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने गिरफ्तारी दी। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा करने की घोषणा की गई।

ये खबर भी पढ़िए… कांग्रेस का सत्याग्रह: उमंग सिंघार को पुलिस ने रोका, ट्रैक्टर से पहुंचे जीतू पटवारी

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

जनसभा को संबोधित करते हुए, जीतू पटवारी ने कहा कि यह आंदोलन केवल उनके खिलाफ नहीं है। यह शोषित और उत्पीड़ित लोगों के खिलाफ है। उन्होंने कलेक्टर और एसपी से आग्रह किया कि वे जनता के अधिकारी हैं। वे सत्ताधारी दल के दबाव में काम न करें, बल्कि कानून का पालन करें। उन्होंने कहा, “कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता या नेता पीछे नहीं हटेगा। यह हमारी लड़ाई है, और हम न्याय के लिए संघर्ष करेंगे।” 

ये खबर भी पढ़िए… अशोकनगर में कांग्रेस का हल्ला बोल, उमंग सिंघार का 100 गाड़ियों का काफिला, गिरफ्तारी देने पहुंचे नेता!

पुलिस घबराई हुई है: दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस को इतना घबराया हुआ कभी नहीं देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि एक शिकायतकर्ता, जो अपने साथ मारपीट और अपमान की शिकायत कर रहा था, वह तीन दिन से लापता है। दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि वे मुंगावली थाना जाकर उस शिकायतकर्ता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।

ये खबर भी पढ़िए… पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथियों की लीडर दादी वत्सला का निधन

पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को रोकना

न्याय सत्याग्रह के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अशोकनगर पहुंचना सोमवार रात से ही जारी था। मंगलवार सुबह, पुलिस ने बैरियर लगाकर कई जिलों से आ रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोका। 

उनकी गाड़ियों की तलाशी ली और वीडियोग्राफी की। कई जगह नोकझोक की स्थिति भी उत्पन्न हुई, जैसे कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को गुना हनुमान मंदिर के पास रोका गया, लेकिन बाद में उन्होंने स्वयं अपनी गाड़ियों को आगे बढ़ाया।

ये खबर भी पढ़िए… कार्टूनिस्ट के कार्टून क्यों मचाते हैं हड़कंप? जानें इसका A to Z

कांग्रेस के किस नेता ने क्या बोला?

हरीश चौधरी ने कहा

यह सत्याग्रह केवल जीतू पटवारी और गजराज लोधी तक सीमित नहीं है। यह उस विचार का संघर्ष है, जिसकी दिशा राहुल गांधी ने तय की है। जहां भी कोई अन्याय का शिकार होगा, कांग्रेस उसकी ढाल बनकर खड़ी होगी।

क्या बोले जीतू पटवारी? 

“चाहे 100 FIR कर दो, कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेगा। यह लड़ाई मेरे ऊपर दर्ज FIR की नहीं, बल्कि दलितों, आदिवासियों, गरीबों और वंचितों के सम्मान और न्याय की है। कांग्रेस का हर सिपाही इस लड़ाई में जान लगा देगा।”

उमंग सिंघार ने बोला हमला

इस सरकार में गरीबों की झोपड़ी पर जेसीबी चलती है, और मंत्रीगण उसी जेसीबी से नोट भरते हैं। जनता को बिजली, किसानों को खाद, युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही। पिछड़ों के नाम पर राजनीति करने वाले उनकी आवाज नहीं सुन रहे।

क्या बोले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ?

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, “भाजपा की सरकार प्रशासन को अपनी शाखा बनाकर चलाना चाहती है। आज का सत्याग्रह इस बात का प्रतीक है कि कांग्रेस अन्याय, दमन और झूठ के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ेगी और लोकतंत्र की रक्षा करेगी।”

thesootr links

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢 🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

 

  • Related Posts

    1win Platformuna Sızma ve Mekanizmaları Çözümleme Klavuzu

    1win Platformuna Sızma ve Mekanizmaları Çözümleme Klavuzu – 1win Kayıt ve Giriş Sistemi – Zafiyet mi Yoksa Optimizasyon mu? 1win Platformuna Sızma ve Mekanizmaları Çözümleme Klavuzu 1win’i bir sistem olarak…

    Read more

    Irwin Casino: Quick‑Fire Slots and Live Action for Fast‑Paced Players

    Kiedykolwiek zrobiłeś spin, wygrałeś i od razu wskakiwałeś w kolejny bez przerwy? To właśnie taki rytm odpowiada Irwin Casino. Jest stworzony dla tych, którzy żyją na adrenaliny‑pełnych burstach, goniąc za…

    Read more

    You cannot copy content of this page