छत्तीसगढ़ में आशिकी पान मसाला पर DGGI की रेड, 60 करोड़ की टैक्स चोरी का भंडाफोड़

DGGI Raids Aashiqui Pan Masala: छत्तीसगढ़ में जीएसटी चोरी के बड़े मामले में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस (DGGI) ने बड़ी कार्रवाई की है। आशिकी पान मसाला ब्रांड और उससे जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स के विभिन्न ठिकानों पर लगभग 60 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग से जुड़ी शिकायतों के बाद ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।

इस कार्रवाई से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। DGGI की दिल्ली से आई 9 सदस्यीय टीम रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

किन-किन जगहों पर हुई छापेमारी?

DGGI टीम ने आशिकी पान मसाला के फ्रेंचाइजी मालिक नरेश मोटलानी के राजनांदगांव स्थित निर्माण फैक्ट्री, और प्रदेश के डिस्ट्रीब्यूटर विश्वनाथ काबरा के रायपुर स्थित दफ्तर और घर पर छापा मारा है। इनके अलावा दुर्ग और भिलाई में भी आशिकी पान मसाला से जुड़े अन्य ठिकानों पर जांच जारी है।

क्या-क्या जब्त हुआ?

कार्रवाई के दौरान DGGI की टीम ने निम्न सामग्री जब्त की:

  • फर्जी बिल और लेन-देन से जुड़े बोगस दस्तावेज
  • पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़
  • फैक्स मशीन और मोबाइल डिवाइस
  • कई अन्य व्यावसायिक रिकॉर्ड और बुक ऑफ अकाउंट्स

 

कैसे हुआ खुलासा?

पुख्ता सूत्रों के मुताबिक, आशिकी पान मसाला ब्रांड के व्यापार में बड़े पैमाने पर फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। शुरुआती जांच में संकेत मिले कि लगभग 60 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी हुई है, जिसके आधार पर DGGI ने यह रेड की।

कौन हैं जांच के घेरे में?

  • नरेश मोटलानी, आशिकी पान मसाला के फ्रेंचाइजी (राजनांदगांव)
  • विश्वनाथ काबरा, डिस्ट्रीब्यूटर (रायपुर – शहीद स्मारक कॉम्प्लेक्स और मोवा स्थित निवास)
  • इन दोनों के दफ्तरों और गोदामों की वित्तीय लेन-देन और स्टॉक से संबंधित रिकॉर्ड की गहनता से जांच की जा रही है।

 

पान मसाला टैक्स घोटाला: 5 बड़ी बातें

🔹 60 करोड़ की टैक्स चोरी का शक
छत्तीसगढ़ में फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी को लेकर DGGI ने कार्रवाई शुरू की।

🔹 चार शहरों में एक साथ छापे
रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव में आशिकी पान मसाला के ठिकानों पर दबिश।

🔹 डिस्ट्रीब्यूटर-फ्रेंचाइजी निशाने पर
विश्वनाथ काबरा और नरेश मोटलानी के घर-दफ्तरों की गहन जांच।

🔹 साबिती जुटाने में जुटी टीम
पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, बोगस बिल और कई दस्तावेज जब्त किए गए।

🔹 गिरफ्तारी की संभावना
दिल्ली से आई DGGI की 9 सदस्यीय टीम ने जांच तेज की, कई नामों पर नजर।

 

संभावित कार्रवाई:

गिरफ्तारियां संभव हैं, क्योंकि कई अहम दस्तावेज टैक्स चोरी की ओर इशारा कर रहे हैं। जीएसटी चोरी के आधार पर बड़ी आर्थिक पेनाल्टी और कानूनी कार्रवाई हो सकती है। जांच के बाद अन्य कारोबारियों के नाम भी सामने आ सकते हैं जो इस जाल में शामिल हैं।

DGGI की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में टैक्स चोरी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी रेड में से एक मानी जा रही है। इससे न केवल पान मसाला उद्योग में हलचल मच गई है, बल्कि अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी चिंता की लहर दौड़ गई है। जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page