उमा भारती ने बयां किया दर्द, लिखा-BJP में होने से परिवार को भुगतना पड़ा नुकसान!

भाजपा की फायरब्रांड नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनका एक भावुक एक्स पोस्ट है। पोस्ट में उन्होंने अपने परिवार के संघर्षों और राजनीति में अपने होने से परिवार को हुए नुकसान की बात कही। 

अगर मैं चुनाव न लड़ती तो…

अपने ट्वीट में उमा भारती ने साफ कहा कि अगर उन्हें पार्टी चुनाव नहीं लड़वाती, तो उनके भाई या भतीजे बहुत पहले सांसद या विधायक बन जाते। मेरे एक भाई के बेटे राहुल को टिकट देना परिवार पर कोई एहसान नहीं था पार्टी की मजबूरी थी।

उमा भारती ने लिखा कि चाहे सरकार कांग्रेस की रही हो या भाजपा की, उनके परिवार को बार-बार झूठे आरोपों का सामना करना पड़ा। डकैती और लूट जैसे अपराधों में झूठा फंसाया गया। लेकिन हर बार कोर्ट में वे निर्दोष साबित हुए। यह बात उन्होंने बेहद भावनात्मक अंदाज में साझा की।

मेरी राजनीति की वजह से कष्ट परिवार ने झेले

मेरे परिवार ने मेरी राजनीति के कारण बहुत कष्ट उठाया है। शायद ही मध्य प्रदेश भाजपा के बड़े पदों पर बैठे नेताओं के परिवार ने इतने कष्ट उठाए हों। उमा ने अपने ट्वीट में बताया कि वे अब अपने छोटे भाई को बच्चों की जिम्मेदारी सौंप चुकी हैं। उन्होंने लिखा कि संन्यास लेने के बाद उनके दो भतीजे-भतीजी नित्या और नील उनके साथ थे। 

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP News | BJP leader Uma Bharti | Uma Bharti | BJP | बीजेपी

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page