MP में 24 घंटे में 4.5 इंच बारिश की आशंका, श्योपुर में बुजुर्ग बहा, मुरैना में डैम टूटा

मध्यप्रदेश ( MP ) में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को 14 जिलों में बारिश का अलर्ट दिया है। इन जिलों में ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, आगर-मालवा, राजगढ़, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, डिंडौरी और अनूपपुर शामिल हैं। अगले 24 घंटों में 4.5 इंच बारिश हो सकती है।

श्योपुर में बुजुर्ग नदी में बहा

श्योपुर के मोरडूंगरी नदी में 60 साल का एक बुजुर्ग नहाते वक्त बह गया। पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है। इस घटना ने इलाके में बारिश और बाढ़ के खतरे को और बढ़ा दिया है।

ये खबरें भी पढ़ें…

इंदौर को मिली एक और बड़ी सौगात: मुंबई-इंदौर तेजस स्पेशल ट्रेन को मिली मंजूरी

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

मुरैना में डैम टूटा, फसलें बर्बाद

मुरैना जिले के जौरा में अस्थायी डैम टूटने से आसपास के खेतों में पानी भर गया, जिससे 20 बीघा सोयाबीन और तिल की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। प्रशासन ने यहां भी अलर्ट जारी कर दिया है और नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर खतरे की चेतावनी दी है।

छतरपुर में उफनता नाला पार करते लोग

छतरपुर के गौरिहार में उफनते नाले को पार करने के लिए लोग पैसे लेकर दूसरों को सुरक्षित रूप से नाला पार करा रहे हैं। यहां तक कि कुछ लोग यह काम ₹100 तक ले रहे हैं, जबकि बच्चों को भी इस जोखिम से गुजरते हुए देखा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी है।

ये खबरें भी पढ़ें…

मौसम पूर्वानुमान (20 जुलाई): देशभर में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट, MP में थोड़ी राहत

इंदौर सफाई में नंबर 1 बना तो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- एक कड़वी सच्चाई बताता हूं

गुना में तिरपाल डालकर अंतिम संस्कार

गुना जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के सतनपुर गांव में एक बुजुर्ग की सांप के काटने से मौत हो गई। मौत के बाद बारिश के कारण शव का अंतिम संस्कार तिरपाल डालकर किया गया, क्योंकि मुक्तिधाम में कोई शेड नहीं था।

thesootr links

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

  • Related Posts

    1win Platformuna Sızma ve Mekanizmaları Çözümleme Klavuzu

    1win Platformuna Sızma ve Mekanizmaları Çözümleme Klavuzu – 1win Kayıt ve Giriş Sistemi – Zafiyet mi Yoksa Optimizasyon mu? 1win Platformuna Sızma ve Mekanizmaları Çözümleme Klavuzu 1win’i bir sistem olarak…

    Read more

    Irwin Casino: Quick‑Fire Slots and Live Action for Fast‑Paced Players

    Kiedykolwiek zrobiłeś spin, wygrałeś i od razu wskakiwałeś w kolejny bez przerwy? To właśnie taki rytm odpowiada Irwin Casino. Jest stworzony dla tych, którzy żyją na adrenaliny‑pełnych burstach, goniąc za…

    Read more

    You cannot copy content of this page