सीएम मोहन यादव का आज का शेड्यूल, रोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला समेत अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 23 जुलाई को आयोजित होने वाले रोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। इस कार्यशाला को विकसित भारत@2047 के तहत आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य देश में रोजगार के नए अवसरों और शिक्षा के रुझानों पर ध्यान केंद्रित करना है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के आज के शेड्यूल पर एक नजर…

  • भोपाल में आज 23 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे, जिसका उद्देश्य रोजगार के नए अवसरों और शिक्षा के रुझानों पर ध्यान केंद्रित करना है।

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10.30 बजे राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेंगे, जहां राज्य और देशभर के नीति निर्माता, शैक्षिक संस्थान और रोजगार विशेषज्ञ शामिल होंगे।

  • दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

  • मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे पेड़ माँ के नाम अभियान की समीक्षा बैठक करेंगे, जो पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए है।

  • शाम 4 बजे मुख्यमंत्री इस यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पोस्टर का विमोचन करेंगे, जिसका उद्देश्य राज्य में हरियाली बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

ये खबर भी पढ़िए…मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे CM राइज स्कूल और अपोलो हॉस्पिटल का उद्घाटन

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम-

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम कई जरूरी घटनाओं से भरा हुआ है।

  1. पहला कार्यक्रम: सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश की शिक्षा और रोजगार नीतियों पर आधारित है, जिसमें राज्य और देशभर के नीति निर्माता, शैक्षिक संस्थान और रोजगार विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। वहीं इस कार्यक्रम का आयोजन भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया गया है।

  2. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सत्र: इसके बाद दोपहर 12 बजे, मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जयंती पर केंद्रित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

  3. एक पेड़ मां के नाम अभियान: दोपहर 12.30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की समीक्षा बैठक करेंगे। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए राज्य सरकार के जरिए चलाया गया एक महत्वपूर्ण पहल है।

  4. नवांकुर सखी हरियाली यात्रा: शाम 4 बजे मुख्यमंत्री इस यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर सृजित पोस्टर का विमोचन करेंगे। यह यात्रा राज्य में हरियाली बढ़ाने के लिए शुरू की गई है और इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

ये खबर भी पढ़िए…मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई जाएगी रानी दुर्गावती की कहानी

जानें क्या है कार्यशाला का उद्देश्य

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य रोजगार आधारित शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में रोजगार के नए अवसरों की दिशा में काम करना है। इसमें राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ कई अन्य गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे। इसमें रोजगार से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

thesootr links

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

एमपी सीएम मोहन यादव | Mohan Yadav | CM Mohan Yadav | चंद्रशेखर आजाद की जंयती | Chandrashekhar Azad | मध्यप्रदेश | MP News 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page