बरेली/रायसेन 24 जुलाई 2025 — समय पर वेतन न देने एवं न्यायालय के द्वारा वेतन वृद्धि के अनुसार वेतन वृद्धि न मिलने पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

बरेली/रायसेन 24 जुलाई 2025
प्रदीप धाकड़ मो.9425654291

 

टाईगर 4 इण्डिया प्रा.लि.कम्पनी में जिले की विभिन्न विभिन्न एस.बी.आई शाखा के ए.टी.एम पर केयर टेकर व वर्कर के रूप में कार्यरत् केयरटेकर को को वेतन नहीं एवं दिए जाने के संबंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन में कहा गया है कि हम सभी केयर टेकर का वेतन लगभग माह की से 30 तारीख के बीच में भुगतान हो जाना चाहिए कम्पनी के द्वारा पर 20 से 25 दिन देरी से वेतन दिया जाता है और अन्य सुबिधा जैसे की ऐरिअर, वोनस, मेडिकल छुट्टी, एवं कार्यदिवस 30 दिन एवं वेतन मात्र 26 दिन का भुगतान किया जाता है। एवं इन्दौर हाई कोर्ट के आदेश अनुसार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयों एवं श्रमिकों को 1 अप्रैल 2024 से एरिअर सहित दिया जायगा । परंतु कम्पनी के द्वारा यह हम कर्मचारियों को नहीं दिया गया है। 8 से 10 कर्मचारियों ने सी.एम हेल्पलाईन पर अपनी समस्या को जब दर्ज कराया जब हमको कम्पनी एवं अधिकारियों के द्वारा दबाब डाल कर सी. एम हेल्पलाईन बन्द करने का कहा गया नही करने की स्थिति में नौकरी से निकालने की बात कही गई। हम सभी केयर टेकरों का आपसे निवदेन है। कि हमारी इस शिकायत के चलते नौकरी पर कोई प्रभाव ना पडे हमारे केयर टेकर वर्कर का परिवार का जीवनयापन इस नौकरी के माध्यम से सुचारु रुप चलता है। अतःश्रीमान जी से निवदेन है कि हमारी माँगो को पूरी करने की कृपा करें। जिससे हम त्यौहार कुशलता पूर्वक अपने जीवन निर्वाह कर सके।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page