रायसेन, 24 जुलाई 2025 – कलेक्टर विश्वकर्मा ने उदयपुरा में पीएमश्री शासकीय कन्या शाला और छिकरा गौशाला का किया निरीक्षण…

रायसेन, 24 जुलाई 2025
प्रदीप धाकड़ मो.9425654291

 

 

कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा उदयपुरा स्थित पीएमश्री शासकीय कन्या शाला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य तथा शिक्षकों से विद्यालय में कक्षावार बालिकाओं की संख्या, नवप्रवेशित बालिकाओं की संख्या, शाला में पदस्थ शिक्षकों तथा अध्यापन कार्य और बालिकाओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की जानकारी ली। कलेक्टर विश्वकर्मा ने विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया और छात्राओं से गणित के सवाल हल करवाकर उनका शैक्षणिक स्तर जाना। उन्होंने प्राचार्य और शिक्षकों को निर्देश दिए कि शाला में सभी शिक्षक समय पर उपस्थित रहें और बालिकाओं को पूरे मनोयोग से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। इसके उपरांत कलेक्टर विश्वकर्मा द्वारा उदयपुरा विकासखण्ड में ही ग्राम पंचायत किरगीकलां के छिकरा में शासकीय गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां गौवंश की संख्या,चारा-पानी, टीकाकरण आदि की जानकारी ली। साथ ही गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रयास करने के लिए कहा। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page