रायसेन, 24 जुलाई 2025 – जिला स्तरीय जांच दल द्वारा रायसेन में कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों का किया गया निरीक्षण…

रायसेन, 24 जुलाई 2025
प्रदीप धाकड़ मो.9425654291

जिले में किसान भाईयों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक और कीटनाशक मिले,इसके लिए कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा निजी उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने और उर्वरकों के सैम्पल लेते हुए जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कलेक्टर विश्वकर्मा के निर्देशन में तथा उपसंचालक कृषि केपी भगत के मार्गदर्शन में 23 जुलाई 2025 को जिला मुख्यालय रायसेन में कीटनाशक गुण नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया गया।अभियान के तहत रायसेन में जिला स्तरीय जांच दल द्वारा विभिन्न कीटनाशक औषधि विक्रेताओं के यहां निरीक्षण किया तथा उनके स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। जिला स्तरीय जांच दल द्वारा किसान एग्रो सेल्स एंड सर्विसेस सागर रोड रायसेन, गुडविल कृषि सेवा केन्द्र सागर तिराहा रायसेन एवं अभिषेक कृषि सेवा केन्द्र, दैविक कृषि सेवा केन्द्र,आवृत्ति कृषि सेवा केन्द्र, कृषि उपज मण्डी परिसर रायसेन का निरीक्षण किया गया एवं नियमानुसार व्यापार करने हेतु निर्देश दिए गए। कीटनाशक अधिनियम 1968 का उलंघन पाए जाने पर मेसर्स किसान एग्रो सेल्स एंड सर्विसेस सागर रोड रायसेन पर भंडारित कीटनाशकों का विक्रय प्रतिबंधित किया गया एवं गुडविल कृषि सेवा केन्द्र सागर तिराहा रायसेन को सील किया गया तथा प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है। शेष तीनो विक्रेताओं को कीटनाशी अधिनियम 1968 का उलंघन किये जाने से कारण बताओं नोटिस जारी किये जाने की कार्यवाही की गई। सात दिवस के अंदर संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की स्थिति में जारी कीटनाशक लाइसेंस निलंबन/निरस्तीकरण की कारवाही की जाएगी। विभाग की ओर से किसानों को उत्तम गुणवत्ता का कृषि आदान उपलब्ध हो सके इस हेतु अभियान चलाया जाकर निरीक्षण किया जा रहा है। जांच दल में जितेन्द्र कुमार नामदेव सहायक संचालक,सुनील कुमार सोने सहायक संचालक, अनुविभागीय कृषि अधिकारी जीएस रैकवार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एसके त्रिपाठी, केके ठाकुर एवं विकासखण्ड सांची के कीटनाशक निरीक्षण एवं कृषि विकास अधिकारी सुरेश कुमार परमार एवं नीतेश रघुवंशी उपस्थित शामिल रहे।

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page