राजस्थान में बड़ा हादसा, सरकारी स्कूल की छत गिरी, चार बच्चों की मौत की आशंका, कई दबे

राजस्थान, 25 जुलाई 2025: राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब एक सरकारी स्कूल के भवन की छत गिर गई। इस हादसे में चार बच्चों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन ने अभी तक मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। यह घटना उस समय हुई जब स्कूल में प्रार्थना चल रही थी और बच्चों की सुबह की गतिविधियां हो रही थीं। 

हादसे के बाद स्थिति

हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ था, जब स्कूल में प्रार्थना चल रही थी। जैसे ही छत गिरी, पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्कूल के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के अनुसार, मलबे में कुछ और बच्चों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, और राहत कार्य अभी भी जारी है। 

देंखे वीडियो..

घटना के कारण

प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा सरकारी स्कूल के पुराने भवन में हुआ, जिसकी छत कमजोर थी। पिछले कुछ समय से इस स्कूल की छत में दरारें आ चुकी थीं, और इसका मरम्मत कार्य लंबित था। हालांकि प्रशासन ने इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि छत की कमजोर संरचना के कारण यह हादसा हुआ।

खबर अपडेट हो रही है…

  • Related Posts

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    4/ Pressant Salle de jeu � 60 � sans avoir í  wager + deux � diesel í  l’époque la presence

    Cashed, il est l’eldorado du jeux ! Machines pour sous parmi ligue, blackjack, fraise, tentative, gaming facilement, l’article engendre par réellement apogees editeurs. Cote la capitale sportifs, nous abritee grace…

    Read more

    You cannot copy content of this page