माननीयों की नाराजगी टालने कराई सड़क पर डामर की पुताई

BHOPAL. राजधानी भोपाल में बारिश में पौधों को पानी देने की कारगुजारी के बाद अब लोक निर्माण विभाग की अगुवाई में एक और कारनामा सामने आया है। तेज बरसात में सड़कों से गिट्टी बहने के बाद तकनीकी अधिकारियों के इशारे पर मंत्रालय और विधानसभा आने-जाने वाली सड‍़कों पर डामर पोता गया है।

विधानसभा के मानसून सत्र के चलने से इनदिनों अरेरा हिल्स की सड़कों पर मंत्री और विधायकों के वाहन दौड़ रहे हैं। मंत्रियों की नाराजगी से बचने के लिए अधिकारियों ने इस बात को भी अनदेखा कर दिया कि चंद घंटे पहले हुई बारिश के कारण सड़क पर नमी है। अब डामर की सतही पुताई के बाद सड़क कितने दिन टिकेगी इसका भगवान ही मालिक है।

4 माह में दो बार सुधार फिर बहा डामर

मानसून सीजन में पिछले दिनों हुई तेज बरसात के कारण पूरे प्रदेश में सड़कों की हालत खराब है। कहीं डामर बहने से गिट्टी उखड़ गई है तो कहीं पूरी की पूरी सड़क ही बह गई है। राजधानी भोपाल में भी चार माह पहले ही इंवेस्टर्स कॉन्क्लेव के लिए सड़कें बनाई गई थीं। दो महीने पहले यानी मई माह में पीएम मोदी के भोपाल आगमन के समय भी अरेरा हिल्स सहित राजधानी की मुख्य सड़कों पर रंग रोगन किया गया था, लेकिन बारिश में डामर पूरी तरह धुल गया और मंत्रालय के सामने की सड़क पर गिट्टी बिखर गई है। 

ये खबरें भी पढ़िए :

पति ने पत्नी और बेटे के नहीं मिलने की कराई FIR, बाद में दोनों के शव मिले, अब पति भी गायब

भारत सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो सेटअप की दी मंजूरी, सिहंस्थ को लेकर बड़ा कदम

विधानसभा सत्र की वजह से फुर्ती 

वैसे तो प्रदेश में सड़कों की मरम्मत में लोक निर्माण विभाग को महीनों लग जाते हैं। राजधानी में भी कई सड़कें बुरी तरह खस्ताहाल हैं। इनमें अरेरा कॉलोनी, पुराना भोपाल, करोंद, एम्स क्षेत्र में बारिश में उखड़ी और गड्ढों में तब्दील सड़कों की किसी को सुध नहीं है। इनमें से ज्यादातर सड़कें नगर निगम तो कुछ लोक निर्माण विभाग की हैं। वहीं मानसून सत्र की वजह से इनदिनों विधानसभा भवन में सरकार के मंत्री और विधायकों की आवाजाही लगी है। उखड़ी गिट्टियों की से कोई नाराज न हो जाए इस वजह से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने फुर्ती दिखाई और अब अरेरा हिल्स की सड़कों पर डामर से पुताई हो रही है। 

ये खबरें भी पढ़िए :

मंत्री ने वनभूमि पर कब्जे से किया इंकार तो बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने सदन में लहरा दी तस्वीर

Top News : खबरें आपके काम की

माननीयों की सुध जनता को भूल गए

अधिकारियों ने बारिश को नजरअंदाज कर मध्य प्रदेश मंत्रालय और विधानसभा मार्ग की मरम्मत में जो फुर्ती दिखाई है आमजन भी वैसी ही तत्परता की आस लगाए हैं। न केवल भोपाल बल्कि प्रदेश के इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और दूसरे शहरों में भी बरसात में सड़कें उखड़ी पड़ी हैं।

लोग सड़कों की मरम्मत को लेकर नगरीय निकाय और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। बदले में अधिकारी बारिश के बाद सड़क सुधारने का भरोसा दिलाकर टाल रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि मंत्रालय के सामने बारिश में सड़क की मरम्मत हो सकती है तो दूसरी जगह क्यों नहीं। 

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page