रायसेन, बरेली 10 अगस्त 2025 – एनएच 45 पर गाय को बचाने के चक्कर में शराब से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर, हेल्पर हुए घायल।

रायसेन,बरेली 10 अगस्त 2025
प्रदीप धाकड़ मो, 9425654291

 

बरेली भौड़िया के पास आज एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब शराब से भरा एक ट्रक क्रमांक एमपी 20 एच वी 4124 अनियंत्रित होकर किसान के खेत में तार फैंसिंग तोड़ते हुए पलट गया। जिससे किसान की धान की फसल भी पूरी तरह खराब हो गई। घटना एन एच 45 भौड़िया के पास शनिवार रात्रि 2:00 की बताई जा रही है।


सुबह शराब का ट्रक पलटने की खबर सुनते ही पीने वालों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए।
सूचना मिलते ही पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रक चालक और हेल्पर को मामूली चोटें आईं, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

 


पुलिस की जानकारी के अनुसार ट्रक भोपाल से जबलपुर डिपो जा रहा था जिसमें बियर किंगफिशर कंपनी की 1400 सौ पेटियां भरी हुई है।
ट्रक हेल्पर ने बताया कि गए अचानक गाय सामने आ जाने के कारण ट्रक तेज रफ्तार में था जिससे नियंत्रण हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस अब ट्रक के रूट और शराब की खेप से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। ट्रक मालिक को सूचना दे दी गई है।

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page