रतलाम में मंत्री विजय शाह के ध्वजारोहण का विरोध, महिला कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

आमीन हुसैन@ रतलाम

रतलाम में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 15 अगस्त को जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा किए जाने वाले ध्वजारोहण का विरोध किया। मंत्री शाह के द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ महिलाओं ने शहीद चौक पर नारेबाजी की और मंत्री की तस्वीरें जलाईं।

महिला कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो मंत्री देश की बेटी का अपमान करता है, उसे ध्वजारोहण नहीं करने दिया जाएगा। विरोध स्वरूप, महिला नेताओं ने सिर पर काली पट्टी बांधी और काले गुब्बारे आसमान में छोड़े। साथ ही महिलाओं ने पोस्टर पर लिखा, “15 अगस्त शहीदों की याद का दिन है, मजाक उड़ाने वालों का नहीं।”

ये भी पढ़ें…मंत्री विजय शाह मामले में आज SC में स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी SIT, कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया था विवादित बयान

महिला कांग्रेस का विरोध

महिला कांग्रेस के प्रदेश महासचिव यास्मीन शेरानी ने कहा, “हम राष्ट्रीय त्योहार का सम्मान करते हैं, लेकिन जिसने हमारी देश की बेटी का अपमान किया है, उसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंत्री शाह को ध्वजारोहण नहीं करने दिया जाएगा। इस जगह कलेक्टर या अन्य किसी व्यक्ति से ध्वजारोहण कराया जाए।”

शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने भी कहा, “प्रभारी मंत्री को रतलाम में नहीं आने दिया जाएगा। जिसने देश की बेटी का अपमान किया है, उसे इस्तीफा देना चाहिए।”

ये भी पढ़ें…कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान के बाद पहली बार मंच पर CM के साथ दिखे मंत्री विजय शाह

मंत्री विजय शाह का विवादित बयान

मंत्री विजय शाह ने 11 मई को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित बयान दिया था। शाह ने कहा था, “उन्होंने कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा।” इसके बाद उन्होंने कहा, “अब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते, इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा, कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है, तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी।”

शाह ने आगे कहा था, “देश का मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर लिया जा सकता है।”

ये भी पढ़ें…कर्नल सोफिया मामले में SIT विजय शाह को भेजेगी नोटिस, अब होगी मंत्री पूछताछ

कब हुआ था विवाद

यह विवाद उस समय बढ़ा जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश विभाग के सचिव विक्रम मिसरी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन और उससे संबंधित जानकारियां दे रहे थे। मंत्री शाह के बयान को लेकर यह मामला तूल पकड़ गया, और महिला कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page