पुष्पा स्टाइल में की जा रही शराब तस्करी का पर्दाफाश, करोड़ों की अंग्रेजी वाइन जब्त

MP के आगर मालवा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। सुसनेर रोड पर एक ऑयल टैंकर से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई। यह शराब चंडीगढ़ से गुजरात के राजकोट भेजी जा रही थी। तस्करी की साजिश पुष्पा फिल्म के तर्ज पर की जा रही थी। पुलिस ने करीब 1 हजार पेटी शराब बरामद की, जिसकी कीमत ₹2 करोड़ 4 लाख 57 हजार है। एक आरोपी और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर से मिली थी सूचना

पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि 12 अगस्त को चंडीगढ़ से गुजरात के राजकोट भेजी जा रही शराब की तस्करी हो रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सुसनेर रोड पर नाकाबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध टैंकर को रोका और चेकिंग शुरू की। इस दौरान टैंकर के गुप्त कक्ष से 1004 पेटी शराब बरामद की गई।

ये भी पढ़ें…अवैध शराब बेचने वालों से रिश्वत लेने का खुलासा, SP ने कांस्टेबल को किया निलंबित

डेढ़ करोड़ रुपए की शराब जब्त

पुलिस ने जब्त शराब की मात्रा और कीमत का अनुमान लगाया। टैंकर में 9036 लीटर अंग्रेजी शराब थी, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए है। पुलिस ने बाड़मेर, राजस्थान के ड्राइवर रघुवीर सिंह (30) को गिरफ्तार किया। रघुवीर सिंह पर आबकारी अधिनियम और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें…अवैध शराब के बढ़ते करोबार पर CM का एक्शन, 3 अधिकारी सस्पेंड 6 को नोटिस

ये भी पढ़ें…हाई कोर्ट ने पकड़ी शराब तस्करी में आबकारी अफसरों की मिलीभगत, खुद छुड़वाते थे पकड़ी गई शराब

तस्करी नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश

एसपी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। पुलिस का लक्ष्य मुख्य आरोपी तक पहुंचना है, जो इस तस्करी रैकेट को संचालित कर रहा है।

ये भी पढ़ें…इंदौर में MC Donald, AMUL पर एडीएम कोर्ट ने लगाया ढाई लाख रुपए जुर्माना

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने 12 अगस्त को रणनीति के तहत नाकाबंदी की और संदिग्ध टैंकर को रोका। टैंकर को थाने लाकर ड्राइवर से पूछताछ की गई। टैंकर को काटकर उसमें छुपाई गई शराब बाहर निकाली गई। एसपी ने बताया कि यह शराब चंडीगढ़ से गुजरात भेजी जा रही थी। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क को तोड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page